राजस्थान के 7 जिलों में होंगे 9 स्टेशन
प्रस्तावित दिल्ली-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का एक हिस्सा राजस्थान से होकर गुजरेगा, यहां बुलेट ट्रेन प्रदेश 7 जिलों से होकर गुजरेगी और इसके लिए 9 खास स्टेशन भी बनाए जाएंगे। मुंबई-अहमदाबाद रूट के बाद दिल्ली-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को लेकर कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस रेल परियोजना की कुल लंबाई 875 किलोमीटर होगी जिसमें से 657 किलोमीटर का रूट राजस्थान से होकर गुजरेगा। अभी तक आ रही सूचना के आधार पर राजस्थान में बुलेट ट्रेन बेहरोर, शाहजहांपुर, जयपुर, अजमेर, विजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और डुंगरपुर में स्टेशन बनाया जाना प्रस्तावित है।