Western Disturbance: राजस्थान में लगातार western disturbance की वजह से हो रही बे-मौसम बारिश पर के प्रभाव से गेहूं, चना, सरसों और ईसबगोल की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में आने वाले वक्त में इन तमाम खाद्ध पदार्थों की कीमत आसमान छू सकती है। इसके अलावा अभी तक हो रही बारिश ने आने वाली खरीफ बोआई की चिंता को बढ़ा दिया है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार मार्च में बारिश और ओलावृष्टि के कारण राजस्थान में रबी सीजन में कुल 109.55 लाख हेक्टेयर में गेहूं, जौ, चना, सरसों, जीरा, ईसबगोल और सब्जियां बोई गई थीं और इनमें से 6.24 लाख हेक्टेयर फसलें खराब होने की संभावना है।