सार्वजनिक कार्यक्रमों में बढ़ा दी सक्रियता
इसलिए इन क्षेत्रों में सामाजिक और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में चेहरा दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर में होने की संभावना है और चुनाव आचार संहिता अक्टूबर के पहले सप्ताह में लग सकती है। कांग्रेस प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया भी इसी समय शुरू होगी, हालांकि अभी एआईसीसी की ओर से विधानसभा सीटों के लिए फीडबैक लिया जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने विधायकों से वन टू वन संवाद कर जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की थी। आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव लड़े नेताओं से बात की जाएगी।