8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान की बच्ची के ‘कंठी पर मोर बोले, पर या बनड़ी ना बोले’ गाने ने सोशल मीडिया पर मचा दिया तहलका…देखिए वीडियो

Kanthi Par Mor Bole: छोटी उम्र की इस बच्ची की आवाज ने देशभर में छोटा हो या बड़ा हर किसी को दीवाना बना रखा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 7 May 2023, 3:09 PM IST

कंठी पर मोर बोले, पर या बनड़ी ना बोले

कंठी पर मोर बोले, पर या बनड़ी ना बोले

Kanthi Par Mor Bole: बाड़मेर जिले की कल्याणपुर तहसील के कोरना गांव की रहने वाली छोटी बच्ची स्वरूप ने इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रखा है। इस बच्ची ने अपने मात-पिता के साथ ‘कंठी पर मोर बोले, पर या बनड़ी ना बोले’ गाना ठेठ राजस्थानी में गाया है। छोटी उम्र की इस बच्ची की आवाज ने देशभर में Viral swroop song का छोटा हो या बड़ा हर किसी को दीवाना बना रखा है।
बताया जा रहा है कि ये बच्ची अपने माता-पिता के साथ गाना गाती थी लेकिन जब से इसका ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, यूट्यूब, फेसबुक से लेकर तमाम साइट्स पर वीडियो जमकर social media वायरल हो रहा है।

बाड़मेर जिले के कोरना गांव की रहने वाली स्वरूप की मां का नाम कमला और पिता का नाम मुल्तान राम है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के हिसाब से राजस्थानी लोक गीत गाना स्वरूप के माता-पिता का पुश्तैनी काम है। सूचना यह भी है कि वीडियो वायरल होने के बाद बच्ची को उसके माता-पिता के साथ एक गाना रिकॉर्ड करने का मौका मिला है। लागातार वायरल हो रहे इस गाने को लाखों लोगों ने देख लिया है। कमेंट्स में लोग बच्ची के टैलेंट और उसकी मीठी आवाज की तारीफ कर रहे हैं साथ ही यह गाना तरह तरह से वायरल हो रहा है।
एक वायरल वीडियो से बिहार के जयजीत की भी लाइफ बदल गई थी, उन्हें हिमेश रेशमिया ने गाने का मौका दिया था। यही नहीं एक वायरल वीडियो होने के बाद रानू मंडल की आवाज को लोगों ने काफी पसंद किया था, साथ ही काफी फालोअर्स हो गए थे।