8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Police: मंत्री के यहां से कॉल आ रही, आरोपी की जमानत नहीं होनी चाहिए, हो गई तो थानाधिकारी मुझे परेशान करेंगे

Rajasthan Police: यह शिकायत मोती डूंगरी थाने के कांस्टेबल ने डीसीपी से की तो मामला तूल पकड़ गया। थानाधिकारी ने भी कांस्टेबल की शिकायत कर दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 7 May 2023, 4:24 PM IST

Rajasthan Police

Rajasthan Police

Rajasthan Police: मंत्री के यहां से कॉल आ रही है, मजिस्ट्रेट से बात कर लो आरोपी की जमानत नहीं होनी चाहिए। जमानत हो गई तो थानाधिकारी मुझे परेशान करेंगे। यह शिकायत मोती डूंगरी थाने के कांस्टेबल ने डीसीपी से की तो मामला तूल पकड़ गया। थानाधिकारी ने भी कांस्टेबल की शिकायत कर दी। मामले की जांच के बीच ही थानाधिकारी ने डीसीपी के खिलाफ जिला पुलिस के वाट्सऐप ग्रुप में टिप्पणी कर डाली। टिप्पणी भले ही डिलीट कर दी गई, लेकिन उच्चाधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया और थानाधिकारी को शनिवार को लाइन हाजिर कर दिया। पूरे मामले की जांच एडिशनल डीसीपी अवनीश शर्मा को दी गई है।

कांस्टेबल रोशन का तबादला

उधर, डीसीपी ने कांस्टेबल रोशन का तबादला खो-नागोरियान थाने में कर दिया। इस बीच थानाधिकारी ने एक दिन पहले जिला पुलिस के वाट्सऐप ग्रुप में डीसीपी के खिलाफ ही टिप्पणी कर दी। उसमें यह भी लिख दिया कि मामले की शिकायत कमिश्नरेट के आला अधिकारियों को की जाएगी। मामला उच्चाधिकारियों की जानकारी में आया। थानाधिकारी ने यह टिप्पणी शनिवार को डिलीट कर दी।

मोती डूंगरी थाने में यह नाटकीय घटनाक्रम 19 अप्रेल से शुरू हुआ। पुलिस ने एक मामले में आरोपी शुभम सैनी को गिरफ्तार किया। कांस्टेबल रोशन लाल ने डीसीपी ज्ञानचंद यादव को शिकायत की, जिसमें लिखा कि थानाधिकारी राजपाल सिंह ने आरोपी को जेसी कराने के लिए कहा था। कोर्ट से जमानत ले ली तो मजिस्ट्रेट पर टिप्पणी करते हुए मुझे लताड़ लगाई। उस दिन के बाद से मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं। इस शिकायत के साथ ही थानाधिकारी ने भी कांस्टेबल के खिलाफ डीसीपी को शिकायत की। लिखा कि रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि कांस्टेबल झूठी शिकायत कर रहा है।