थानाधिकारी जगदीश प्रशाद ने बताया कि मोहसिन ने बांध में मोटर बोट से जाने का प्लान बनाया था। वे करीब 3 बजे वहां पहुंचे थे तथा शाम करीब 5 बजे वापस निकले थे। तेज आंधी के कारण नाव हिचकोले खाने लगी तो करीब 6.30 बजे मछली ठेकेदार के कर्मचारी ताहिर को उन्होंने फोन कर मदद मांगी। हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। उन्होने बताया कि झोटवाड़ा (जयपुर) निवासी मोहसिन खान अपनी पत्नी साहिस्ता बानो (26), साडू तालिब हुसैन (32), साली सगुप्ता बानो (30), इनके 2 बच्चों आपरा खान (8), अरमान खान (5) के साथ घूमने निकले थे। बीसलपुर बांध में नाव पलटने और 2 लोगों के डूबने की सूचना मिलने पर देवली थाना पुलिस, टोडारायसिंह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।