हाल ही उन्होने राजस्थान के झुंझुनू में सचिन पायलट के साथ राजेंद्र सिंह गुढ़ा भी पहुंचे थे, जहां जनसंबोधन में उन्होंने कह दिया, 'अगर मां का दूध पिया है तो पायलट साहब पर कार्रवाई करके बताओ' राजस्थान के सभी धर्म-जाति और बिरादरी का नौजवान आपके पीछे खड़ा है।
इसके अलावा झुंझुनू के गुढ़ा गौड़जी क्षेत्र की केड़ पंचायत की छाबड़ियों की ढाणी में देवनारायण जयंती पर हुए खेल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि रहे राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि मेरी पत्नी मुझे कहती हैं, अभी बच्चों की शादी भी नहीं हुई है, थोड़े नीचे बैठ जाओ, लेकिन मुख्यमंत्री से इतने पंगे क्यों ले रहे हो?