जयपुर

नैतिक मूल्यों का हो व्यापक प्रचार-प्रसार

Jul 28, 2026
Rajasthan

- अणुव्रत समिति की बैठक आयोजित



चेन्नई.
अणुविभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप दुगड़ की अध्यक्षता में अणुव्रत समिति, चेन्नई की आवश्यक बैठक तेरापंथ भवन, साहुकारपेट में आयोजित हुई। प्रताप दुगड़ ने अणुव्रत आचार संहिता का वाचन कराया। समिति अध्यक्षा सुभद्रा लुणावत ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया तथा मंत्री कुशल बांठिया ने समिति की गतिविधियों एवं प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अपने उद्बोधन में प्रताप दुगड़ ने अणुविभा की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा नैतिक मूल्यों के व्यापक प्रसार का आह्वान किया। इस अवसर पर ललित दुगड़, गौतमचंद सेठिया, डॉ. कमलेश नाहर, संतोष सेठिया एवं मंजू गेलड़ा, संपतराज चोरड़िया, ललित आंचलिया, बी. एल. आच्छा, तेरापंथ सभा अध्यक्ष महेन्द्र माण्डोत, साहुकारपेट ट्रस्ट बोर्ड के प्रबंधन्यासी तनसुखलाल नाहर, तेयुप अध्यक्ष कोमल डागा तथा महासभा आंचलिक प्रभारी विमल चिप्पड़ ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन उपाध्यक्ष स्वरूपचंद दांती ने किया तथा आभार उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप धींग ने ज्ञापित किया।

Updated on:
28 Jul 2026 06:02 am
Published on:
28 Jul 2026 06:02 am