जयपुर

Jaipur: तलाक दिए बिना पत्नी ने की दूसरी शादी, पहले पति पर किया दहेज केस, मांगे 75 लाख और जेवर…पति ने पलटा पासा

Wife Filed Dowry Case On Husband: पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की गई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Jan 04, 2026
Wife Demo Pic

Marriage Fraud And Extortion Case Jaipur:जयपुर के जवाहर नगर थाना इलाके में रिश्तों में धोखे और साजिश का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके परिवार पर धोखाधड़ी कर 75 लाख रुपये और कीमती जेवरात हड़पने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की गई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

Justice In 5 Days: राजस्थान न्यायिक इतिहास का अनोखा फैसला, चोरी के आरोपी को मात्र 5 दिन में मिली सजा

तलाक के विवाद के बीच 75 लाख की डिमांड

दरअसल दिल्ली निवासी कारोबारी की शादी साल 2009 में जयपुर के जवाहर नगर इलाके में रहने वाली एक महिला से हुई थी। शादी के कुछ महीने तो सब सही चला लेकिन बाद में पत्नी बिना कोई पूर्व जानकरी के अपने पिता के घर चली गई। कई प्रयास करने के बाद भी वह नहीं लौटी और बाद में दहेज का केस दर्ज करा दिया। दोनों के बीच केस चल ही रहा था कि इस बीच पति को एक बड़ी जानकारी मिली, इसी आधार पर उसने जवाहर नगर थाने में केस दर्ज कराया। पति को जानकारी मिली कि पत्नी कुछ समय पहले ही दूसरी शादी कर चुकी है और उसके बाद भी दहेज प्रताड़ना केस की एवज में 75 लाख रुपए कैश और सोने के जेवर की डिमांड कर रही है। परिवादी का आरोप है कि उसकी पत्नी ने न केवल उसे धोखा दिया, बल्कि अब वह साजिश रचकर उससे मोटी रकम और जेवरात वसूलना चाहती है।

पति का आरोप, गुपचुप तरीके से कर ली दूसरी शादी

पति ने आरोप लगाया है कि पत्नी और उसके परिवार के लोगों ने यह जानकारी छुपाकर रखी। पीड़ित ने बताया कि वह कई बार केस के सिलसिले में जयपुर आता रहा, दिल्ली में उसका काम प्रभावित हुआ, लेकिन उसके बाद भी पत्नी ने या परिवार के किसी भी सदस्य ने कोई जानकारी नहीं दी। जबकि वह अपने रिश्ते को बचाने का प्रयास करता रहा। जवाहर नगर पुलिस ने चार गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। केस में पत्नी और परिवार के चार सदस्यों का नाम शामिल है। मामले की जांच एसआई स्तर के पुलिस अधिकारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

देवर के प्यार में पत्नी ने रचा खौफनाक षड्यंत्र, सुपारी देकर कराई पति की हत्या, बिहार से गिरफ्तार

Published on:
04 Jan 2026 11:27 am
Also Read
View All

अगली खबर