जयपुर

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का प्राइवेट पार्ट कटवाकर करवा दी हत्या, 2 साल के प्रेम में 9 महीने से रच रहे थे मर्डर की साजिश

Rajasthan Crime News: आरोपी पांच माह पहले आनंद विहार निवासी कजोड़मल की हत्या कर देते, लेकिन मकान बदल लेने के कारण साजिश में सफल नहीं हो सके। रामा कंवर 15 दिन से कजोड़मल की हर गतिविधि की सूचना प्रेमी कन्हैयालाल को दे रही थी।

2 min read
May 30, 2024

Murder Case: जयपुर के हरमाड़ा थाना पुलिस ने सोमवार रात बैनाड़ रोड स्थित लोहामंडी के पास हुई कजोड़मल सिंह की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए बुधवार को पत्नी रामा कंवर व उसके प्रेमी कन्हैयालाल निषाद को गिरफ्तार किया। पत्नी प्रेमी के साथ करीब 9 माह से पति की हत्या की साजिश रच रही थी।

डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी पांच माह पहले आनंद विहार निवासी कजोड़मल की हत्या कर देते, लेकिन मकान बदल लेने के कारण साजिश में सफल नहीं हो सके। रामा कंवर 15 दिन से कजोड़मल की हर गतिविधि की सूचना प्रेमी कन्हैयालाल को दे रही थी। रैकी करने के बाद धौलपुर के राजाखेड़ा निवासी आरोपी कन्हैयालाल ने हत्या के लिए सांगानेर बाजार से 3 दिन पहले हेलमेट, चाकू और दस्ताने खरीदे थे। फिर 27 मई की शाम को सीकर रोड से कजोड़मल को अपने साथ बाइक पर बैठाकर लोहामंडी के पास सुनसान जगह ले गया, जहां करीब एक घंटे बातचीत करने के बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर कजोड़मल की गर्दन पर वार कर दिया। गर्दन से खून निकलने पर वह बचने के लिए कुछ दूर एक भूखंड तक भागा। लेकिन आरोपी ने पीछा कर उसका गला रेत डाला, पेट में भी कई वार किए।

ये भी पढ़ें

MP Crime: Google से खोजा बिना दर्द के मरने का तरीका और नाइट्रोजन गैस से दी जान, 4 पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा फॉर्मूला

दोनों की बहन रहती प्रताप नगर में

रामा कंवर व कन्हैयालाल की बहनें प्रताप नगर में रहती हैं। दोनों वर्ष 2021 में प्रताप नगर में ही मिले। वर्ष 2022 में उनके बीच दोस्ती हो गई और फिर प्रेम हो गया। बाद में कन्हैयालाल को साजिश के तहत जगतपुरा में किराए का कमरा दिला दिया।

ऐसे पहुंचे आरोपियों तक

  • भूखंड में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, कुछ दूर मृतक का मोबाइल व बैग बरामद हुआ।
  • मृतक के मोबाइल पर 27 मई रात 8 बजे अंतिम कॉल पत्नी की थी, पत्नी ने कहा कि एक राहगीर ने फोन रिसीव कर कहा कि कजोड़मल का एक्सीडेंट हो गया और यहां पड़ा है।
  • कंपनी से छुट्टी होने के बाद कजोड़मल के साथी ने उसे सीकर रोड पर छोड़ा। तभी एक बाइक सवार हेलमेट लगाए कजोड़मल के पास पहुंचा। कजोड़मल उसके साथ बैठकर रवाना हो गया, इससे हत्या करने वाला परिचित होने का संदेह हो गया। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए सिर से हेलमेट नहीं हटाया था।यह भी पढ़ें : शर्मनाक: प्रॉपर्टी खुदके नाम करवाकर बेटी और दामाद ने मां को छोड़ दिया बुटाटी धाम, मां का रो-रोकर हुआ बुरा हालआरोपी ने कजोड़मल की हत्या शाम 7.30 से 7.45 के बीच कर दी थी, पत्नी का बयान संदेह पैदा कर रहा था।
  • कजोड़मल का गुप्तांग काटा गया था। कजोड़मल के किसी से अवैध संबंध होते तो वह अपने मोबाइल का पासवर्ड किसी को नहीं बताता, लेकिन पत्नी से एक बार पूछने पर ही उसने पति के मोबाइल का पासवर्ड बता दिया।
  • साइबर टीम ने जांच में पता किया कि मृतक की पत्नी कुछ माह पहले एक मोबाइल सिम उपयोग में लेती थी, जो बंद कर दी, लेकिन वह सिम किसी कन्हैयालाल के नाम से थी। घटनास्थल पर आए लोगों की तस्दीक की गई तो वहां भी एक कन्हैयालाल नाम के व्यक्ति की उपस्थिति दर्ज होना सामने आया। कन्हैयालाल की पहचान कर उससे पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल लिया।
Published on:
30 May 2024 09:18 am
Also Read
View All

अगली खबर