जयपुर

राजस्थान में बेहाल करेगी सर्दी, जयपुर में सीजन की सबसे ठंडी रात, इतना पहुंचा पारा

Weather News: आने वाले दिनों में सर्दी का असर और बढ़ सकता है, जिससे राजस्थान में हाल-बेहाल होने वाले हैं। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया हुआ है।

less than 1 minute read
Nov 19, 2024

Rajasthan Weather: राजधानी में सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। रविवार रात न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस था, जो सोमवार रात गिरकर 14.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी 1.6 डिग्री की गिरावट के साथ 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में यह गिरावट ठंडी हवाओं के कारण हो रही है। आने वाले दिनों में सर्दी का असर और बढ़ सकता है, जिससे राजस्थान में हाल-बेहाल होने वाले हैं। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया हुआ है।

मौसम का मिजाज बदलने से आमजन की दिनचर्या और खानपान में बदलाव

मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही आमजन की दिनचर्या के साथ ही खानपान व पहनावे में भी बदलाव नजर आ रहा है। बाजारों में मूंगफली, गुड़, तिल और काजू आदि से बनी रेवड़ी और गजक की महक लोगों की सांसों में भरने लगी है। ऐेसे में लोग अपनी पसंद के अनुसार गजक व तिल से बनी चीजें खरीद रहे हैं। घरों से लेकर बाजारों और शादियों के खानों तक में गर्म तासीर की चीजों को प्राथामिकता दी जा रही है। घरों में जहां मक्के की रोटी, हल्दी की सब्जी, दाल-ढोकले, बाजरे का खिचड़ा, मक्का का दलिया, गोंद-दाल के लडडू आदि खानपान में शामिल किया है। शादियों में मेन्यू में भी बादाम, दाल का हलवा, मक्के, बाजरे की रोटी, सरसों की सब्जी, बाजरे का खीचड़ा, राब को तवज्जो दी जा रही है।

Updated on:
19 Nov 2024 07:46 am
Published on:
19 Nov 2024 07:45 am
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर