हिमालय क्षेत्र में बारिश के साथ प्रदेश को ठंडा करने वाला पश्चिमी विक्षोभ 22 नवंबर को फिर सक्रिय होगा। इससे पहले तक मौसम साफ रहने के साथ तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का असर जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ की बारिश से एकबार फिर तापमान बढ़ेगा, लेकिन मौसम साफ होते ही पारा फिर गिरेगा।