पति मध्यप्रदेश की ऊंझा मण्डी में मजदूरी करता है। जो घटना के दौरान ऊंझा में था। उसे और पीहर पक्ष को सूचित किया गया है। फिलहाल घर वालों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पति के लौटने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। माना जा रहा है कि ट्रेन को आता देख महिला ने बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदने की कोशिश की होगी, लेकिन ट्रेन निकल गई और वह उससे जा टकराई होगी।