जयपुर

Weather Warning: राजस्थान में मानसून की दस्तक के संकेत के साथ ही 12 जिलों में अगले 180 मिनट में भारी बारिश की चेतावनी

Wather News Today: मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले तीन घंटे में बदल सकता है मौसम का मिज़ाज, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, मानसून के जल्द प्रवेश की संभावना।
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2025, 4:32 PM IST
राजस्थान में मानसून की सक्रियता तेज़। जयपुर में बरसे बदरा। फोटो-पत्रिका।
राजस्थान में मानसून की सक्रियता तेज़। जयपुर में बरसे बदरा। फोटो-पत्रिका।

Rajasthan Rain Update: जयपुर। राजस्थान में मानसून की सक्रियता तेज़ हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार राज्य के दक्षिणी भागों में अगले 1–2 दिनों में मानसून के प्रवेश की प्रबल संभावना है। साथ ही आगामी 3–4 दिनों तक दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसी के साथ विभाग ने सोमवार शाम 4 बजे तात्कालिक चेतावनी (NowcastWarning) भी जारी की है, जो अगले तीन घंटे तक प्रभावी मानी गई है।

अगले तीन घंटे के लिए यहां जारी किया ऑरेंज अलर्ट:

दौसा, करौली, सीकर, चूरू, झुंझुनूं , जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जालोर, नागौर, सिरोही, जिलों में गर्जना के साथ भारी बारिश तथा आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की आशंका है। कुछ स्थानों पर हवाएं 80 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं।

अगले तीन घंटे के लिए यहां जारी किया येलो अलर्ट:

टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, हनुमानगढ़, अजमेर, राजसमंद, पाली, बाड़मेर, जोधपुर जिलों में 30-40 किमी/घंटा की हवाएं और हल्की वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग की अपील:

1-बिजली चमकने व तेज़ आंधी के समय खुले में न रहें।

2-पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।

3-इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सावधानी बरतें।

4-मौसम सामान्य होने तक घर में ही रहें।

अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: https://mausam.imd.gov.in/jaipur

Updated on:
17 Jun 2025, 4:32 PM IST
Published on: