जयपुर

महिलाएं कर रहीं स्मार्ट शॉपिंग: 9 रुपए में आम, घर बैठे आलू… मिल रही भारी छूट

घर के दैनिक खर्च को कम करने के लिए महिलाएं छोटी-छोटी बचत कर रही हैं।
less than 1 minute read
Jun 01, 2025
mango shop
Photo- ANI

जयपुर। घर के दैनिक खर्च को कम करने के लिए महिलाएं छोटी-छोटी बचत कर रही हैं। इसके लिए नए तरीके भी अपना रही हैं। ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स पर सब्जियों में भारी छूट मिल रही है। एक आम नौ रुपए में मिल रहा है। 400 ग्राम आलू भी 9 रुपए में घर पहुंचाए जा रहे हैं। हालांकि, ऑनलाइन पर सीमित विकल्प होने की वजह से, खासकर महिलाएं साप्ताहिक हाट की ओर रुख करती हैं।

साप्ताहिक हाट का रहता इंतजार

साप्ताहिक हाट का महिलाओं को इंतजार रहता है। सामान्य दुकानों की तुलना में 12 से 15 रुपए तक सब्जी सस्ती मिल जाती है। यहां 100 रुपए में छह किलो प्याज और इतने ही आलू मिल जाते हैं। दरअसल, शहर के बाहरी इलाकों में हाट कल्चर तेजी से बढ़ रहा है। तीन से चार किमी के दायरे में एक दिन छोड़कर सब्जी मंडी लगती है।

ऑनलाइन ऐप पर प्रतिस्पर्धा का मिल रहा फायदा

क्विक डिलीवरी ऐप्स में प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। इसका फायदा महिलाएं सस्ती दर पर सामान मंगवाकर उठा रही हैं। टमाटर, प्याज और हरी सब्जियों को ऑनलाइन ऑर्डर करके समय और पैसे दोनों बचा रहे हैं। सामान्य खरीदारी से 25 फीसदी तक सस्ता पड़ता है।

ऑनलाइन ऐप से मैं रोज की जरूरत के अनुसार सब्जियां मंगवाती हूं। इससे न सिर्फ समय बचता है, बल्कि बाजार की तुलना में 20-30 फीसदी सस्ती भी मिलती है। जब ज्यादा सब्जी लेनी होती है तो साप्ताहिक हाट में जाती हूं।

सीमा, वैशाली नगर

मेरे घर के आसपास तीन साप्ताहिक सब्जी हाट लगती हैं। यहां बाजार से सस्ती सब्जी मिल जाती है। कई बार ऑनलाइन ऐप पर भी अच्छे ऑफर मिलते हैं, तो वहां से भी शॉपिंग कर लेते हैं।

प्रियंका दवे, सिरसी रोड

Updated on:
01 Jun 2025 11:52 am
Published on:
01 Jun 2025 11:52 am