जयपुर

Women Safety: कालिका पेट्रोलिंग का सख्त पहरा, दो माह में 157 मनचलों पर कार्रवाई

Women Empowerment: महिलाओं की सुरक्षा के लिए जयपुर पुलिस की सक्रिय पहल। जागरूकता और आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।

2 min read
Mar 07, 2026
Photo AI

Kalika Patrolling: जयपुर. शहर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए Jaipur Police की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। यूनिट ने जनवरी और फरवरी 2026 के दौरान छेड़छाड़, पीछा करने और अश्लील हरकतें करने वाले 157 मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार करवाया। इस कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की सख्ती साफ दिखाई दे रही है।

पुलिस आयुक्त Sachin Mittal ने बताया कि कालिका पेट्रोलिंग टीम शहर के स्कूल-कॉलेज, गर्ल्स हॉस्टल, पीजी, मॉल, पार्क और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त कर रही है। इसके साथ ही महिलाओं से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। निर्भया हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों को भी टीम प्राथमिकता से लेकर तुरंत समाधान कर रही है।

ये भी पढ़ें

JDA New Policy: जेडीए की नई पहल, अब रिक्त भूखंड और स्थान मिलेंगे किराए पर

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त Yogesh Dadhich के अनुसार, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दे रही है। स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित जागरूकता अभियानों के माध्यम से 36,903 महिलाओं को सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।

1,01,759 छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

वहीं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त Ranu Sharma के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में 1,01,759 छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में खुद की सुरक्षा कर सकें। इसके अलावा 16,164 महिलाओं को राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करवाकर उसके Need Help फीचर के उपयोग की जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति या परेशानी में महिलाएं 8764866090, 8764866091, 8764866092, 8764866093 और 8764866094 हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सकती हैं। इन नंबरों पर लिखित शिकायत के साथ-साथ ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग भी भेजी जा सकती है। यह हेल्पलाइन सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहती है, जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद मिल सके।

जयपुर पुलिस की यह पहल शहर में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने और उन्हें आत्मविश्वास देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें

School Holidays: राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक रहेगा अवकाश, आदेश जारी

Published on:
07 Mar 2026 11:09 am
Also Read
View All

अगली खबर