जयपुर

महिला दिवस 2026 : जयपुर में 8-9 मार्च को होगा नारी शक्ति का प्रदर्शन, सबसे कम उम्र की विधायक होंगी शामिल

राजधानी जयपुर में महिला दिवस को लेकर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें सीएम भजनलाल शर्मा और राज्यपाल समेत तमाम हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम में सबसे कम उम्र की विधायक अपने विचार रखेंगी।
2 min read
Mar 01, 2026
Womens Day event
फोटो-पत्रिका

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और मां पन्नाधाय जयंती के अवसर पर राजधानी में 8 और 9 मार्च को 'शक्ति वंदन-भारत के स्व का अभिनंदन' नाम से दो दिवसीय भव्य आयोजन होगा। यहआयोजन शिल्प ग्राम स्थित जवाहर कला केंद्र में होगा, जहां देशभर से महिला सशक्तिकरण से जुड़ी हस्तियां, विशेषज्ञ और महिलाएं एक मंच पर जुटेंगी।

प्रेस वार्ता में निवर्तमान महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा, उद्यमिता और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा देना है। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत के संकल्प के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि इसी सोच से 'शक्ति कवच' अभियान के तहत 1000 से अधिक बालिकाओं को निःशुल्क एचपीवी टीका लगाया जाएगा। यह टीकाकरण 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए विशेष रूप से किया जाएगा।

सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ 8 मार्च को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। इस अवसर पर वे वीरता और मातृत्व की प्रतीक मां पन्नाधाय की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। समापन समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 21 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

रवीना टंडन भी होंगी शामिल

आयोजन में 'शस्त्र और शास्त्र' के संगम की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। 500 से अधिक महिलाएं पारंपरिक शस्त्र प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मरक्षा का प्रदर्शन करेंगी, वहीं विचार सत्रों में समकालीन विषयों पर संवाद होगा। प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन, ईशा कोप्पिकर और बिहार की युवा विधायक व लोक गायिका मैथिली ठाकुर टॉक शो में ‘जेन-जी का विकसित भारत’, ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर वूमन’ और ‘महिला उद्यमिता’ जैसे विषयों पर अपने विचार रखेंगी।

मैथिली ठाकुर अलीनगर से विधायक

बतां दें कि मैथिली ठाकुर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अलीनगर सीट से चुनाव जीतकर सबसे कम उम्र की विधायक बनी हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 2000 में हुआ था। विधायक बनने के लिए 25 वर्ष की उम्र होना अनिवार्य है और 25 साल पूरा करते ही मैथिली ठाकुर विधायक बन गईं।

मां पन्नाधाय पर आधारित नाट्य मंचन

इसके अलावा 300 से अधिक निःशुल्क स्टॉल्स के माध्यम से महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद और स्टार्टअप प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में मां पन्नाधाय पर आधारित नाट्य मंचन और फागोत्सव विशेष आकर्षण रहेंगे। आयोजन समिति के अनुसार 'शक्ति वंदन' जयपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मविश्वास और स्वावलंबन की नई राह तय करेगा।

Updated on:
01 Mar 2026 08:07 pm
Published on:
01 Mar 2026 08:06 pm
Also Read
View All
Rajasthan Politics : क्या फिर खुलेगी गहलोत सरकार में 17 बार पेपर लीक की ‘बंद फ़ाइल’? मंत्री किरोड़ी की शिकायत- अमित शाह लेंगे फैसला

जयपुर: कजाकिस्तान से MBBS, FMGE में फेल…10 लाख में बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट, सरकारी अस्पताल में इलाज कर रहा डॉक्टर अरेस्ट

Rajasthan: निगम प्रशासन का आदेश जारी, पार्षद चुनाव लड़ना है तो जमा कराना होगा UD टैक्स, नो ड्यूज सर्टिफिकेट होगा जरूरी

रामगढ़ बांध का पानी रोकने की आशंका? नाले के बहाव क्षेत्र में बन गई सड़क, ड्रोन सर्वे से खुलेंगे अतिक्रमण के राज

‘गुजरात ने गुमराह करके लिया जीरा-सौंफ का GI टैग’, राजस्थान में किसानों का विरोध तेज, टैग रद्द करने की उठाई मांग