1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका-ईरान युद्ध…आबूधाबी में फंसी कोटा की बेटी तान्या, केन्द्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

America Iran War : अमरीका-ईरान युद्ध के चलते कोटा की बेटी तान्या शर्मा कनाड़ा के टोरंटो से लौटते समय शनिवार दोपहर आबूधाबी एयरपोर्ट पर फंस गई।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

kamlesh sharma

Mar 01, 2026

कोटा की बेटी तान्या शर्मा: फोटो पत्रिका नेटवर्क

कोटा। अमरीका-ईरान युद्ध के चलते कोटा की बेटी तान्या शर्मा कनाड़ा के टोरंटो से लौटते समय शनिवार दोपहर आबूधाबी एयरपोर्ट पर फंस गई। मूलत: भीमगंजमंडी निवासी हाल मीरा रोड मुम्बई में रहने वाले राजीव शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी तान्या शर्मा पिछले चार वर्ष से कनाड़ा के टोरंटो में एक ऑयल और गैस कंपनी में मार्केटिंग की जॉब करती है। वह एक माह की छुट्टियां बिताने भारत आ रही थी।

यात्रा के दौरान शनिवार दोपहर वह अकाशा एयरलाइन्स से करीब 12.30 बजे आधूधाबी पहुंची और उसे 2.50 पर भारत के लिए दूसरी फ्लाइट लेनी थी। करीब 2.40 पर उसका मैसेज मिला कि वह बोर्डिंग करने जा रही है, लेकिन कुछ पल बाद ही अमरीका-ईरान युद्ध के चलते सभी वायु मार्ग बंद कर दिए गए।

पुलिस व एयरपोर्ट अधिकारियों ने उन्हें एयरपोर्ट के भीतर ले लिया, जहां उसे होटल में शिफ्ट करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन रात 11 बजे तक तान्या एयरपोर्ट पर ही फंसी हुई थी। उन्होंने तान्या की मदद के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केन्द्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

सुबह ही पहुंचे थे मुम्बई

राजीव शर्मा ने बताया कि शनिवार को ही वे कोटा से ट्रेन में मुम्बई पहुंचे थे। वे तान्या को शाम को लेने एयरपोर्ट जाने वाले थे, लेकिन तान्या आबूधाबी में फंस गई। राजीव ने बताया कि वे छह भाई हैं। वह मुम्बई शिफ्ट हो गए हैं, जबकि उसके तीन भाई जयपुर और एक भाई अजमेर रहते है। बड़े भाई प्रदीप शर्मा कोटा में भीमगंजमंडी में रहते हैं।