जयपुर

Yashasvi Sarpanch: यशस्वी सरपंच अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहें हैं गांवों के सरपंच, 6 मार्च तक ही करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Yashasvi Sarpanch Patrika Campaign : अल्ट्राटेक सीमेंट और राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में यशस्वी सरपंच अभियान एक माह से ज्यादा का सफर पूरा कर चुका है। अभियान में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 6 मार्च है।

less than 1 minute read
Mar 05, 2024

Yashasvi Sarpanch : असली भारत तो गांवों में बसता है...! देश के चहुंमुखी विकास के लिए गांवों की तरक्की इसलिए भी जरूरी है। गांव बनेगा तभी तो देश बढ़ेगा...। अल्ट्राटेक सीमेंट और राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में यशस्वी सरपंच अभियान एक माह से ज्यादा का सफर पूरा कर चुका है। अभियान में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 6 मार्च है।

इस दौरान अभियान में राजस्थान के सरपंचों ने बढ़-चढक़र रजिस्ट्रेशन किया है। अब तक करीब 9 हजार सरंपच अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। बाकी सरपंच भी 6 मार्च से पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं होगा। पुरस्कार के लिए उन्हीं सरपंचों में से चुनाव किया जाएगा, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसलिए जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाएं और यशस्वी सरपंच अभियान से जुड़ें।

अभियान का रथ गांव-गांव पहुंच रहा है ताकि सरपंचों के विकास कार्याें को समझा जा सके। उन्हें और भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरित किया जा सके। राजस्थान में अपने नवाचारों से सैकड़ों सरपंचों ने गांव की सूरत और सीरत बदल दी है। किसी ने बच्चों के लिए पुस्तकालय बनवाए तो किसी ने तकनीक शिक्षा के लिए कंप्यूटर सेंटर खुलवाए। इससे बच्चों के ज्ञान का विस्तार हो ही रहा है साथ में रोजगार की राहें भी खुल रही हैं।

Published on:
05 Mar 2024 01:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर