8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘यशस्वी सरपंच’ के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना

Jaipur News : देश के चहुंमुखी विकास के लिए हमारे गांवों का तीव्र विकास आवश्यक है। ‘गांव बनेगा, तभी देश बढ़ेगा’ के संकल्प के साथ अल्ट्राटेक सीमेंट और राजस्थान पत्रिका ने मिलकर गांवों के विकास के लिए यशस्वी सरपंच अभियान की शुरुआत की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 1 Feb 2024, 2:36 PM IST

sarpanch_campaign_.jpg

Jaipur News : देश के चहुंमुखी विकास के लिए हमारे गांवों का तीव्र विकास आवश्यक है। ‘गांव बनेगा, तभी देश बढ़ेगा’ के संकल्प के साथ अल्ट्राटेक सीमेंट और राजस्थान पत्रिका ने मिलकर गांवों के विकास के लिए यशस्वी सरपंच अभियान की शुरुआत की है। इस मौके पर राजस्थान पत्रिका के झालाना कार्यालय में अल्ट्राटेक सीमेंट के राजस्थान हेड(सेल्स एंड मार्केटिंग-ईस्ट) अरविंद अरोड़ा और राजस्थान हेड (सेल्स एंड मार्केटिंग-वेस्ट) विजय टाक ने यशस्वी सरपंच अभियान के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में अरविंद अरोड़ा ने कहा कि हमारे सरपंच अपनी दूरदर्शिता और अथक प्रयासों से गांव के विकास और निर्माण का नेतृत्व कर रहे हैं। देश का नंबर वन सीमेंट होने के नाते अल्ट्राटेक देशभर में विकास और निर्माण कार्यों का साझेदार है और अपने इसी अनुभव, गुणवत्ता और विशेषज्ञता के साथ राजस्थान के सभी सरपंचों का समर्थन करता है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए अल्ट्राटेक राजस्थान पत्रिका के साथ अनोखी पहल ‘यशस्वी सरपंच’ लेकर आया है। विजय टाक ने कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट गांव के विकास कार्यों को मजबूत आधार और तेज गति देने का महत्व और उसमें सरपंचों की अहम भूमिका को समझता है।

यह भी पढ़ें: अल्ट्राटेक सीमेंट और पत्रिका की अनोखी पहल, यशस्वी सरपंच अभियान का आगाज, आवेदन आज से

राजस्थान में पहली बार की जाने वाली इस अनोखी मुहिम में हम ऐसे सभी सरपंचों को सम्मानित करने जा रहे हैं, जो अपने बड़े इरादों और अटूट हौसलों से गांव बनाकर देश को आगे बढ़ा रहे हैं। इस मंच के माध्यम से सभी कर्मठ सरपंचों का सम्मान और प्रोत्साहन ही हमारा उद्देश्य है। राजस्थान पत्रिका के माध्यम से राजस्थान के सभी यशस्वी सरपंचों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस मुहिम का हिस्सा बनें।