8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अल्ट्राटेक सीमेंट और पत्रिका की अनोखी पहल, यशस्वी सरपंच अभियान का आगाज, आवेदन आज से

गांवों के मजबूत बुनियादी ढांचे के बिना राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है। सच है कि गांव बनेगा तो देश बढ़ेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए अल्ट्राटेक सीमेंट और राजस्थान पत्रिका का यशस्वी सरपंच अभियान आज से शुरू हो गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 31 Jan 2024, 3:00 PM IST

yashasvi_sarpanch_campaign.jpg

जयपुर. गांवों के मजबूत बुनियादी ढांचे के बिना राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है। सच है कि गांव बनेगा तो देश बढ़ेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए अल्ट्राटेक सीमेंट और राजस्थान पत्रिका का यशस्वी सरपंच अभियान आज से शुरू हो गया है।

अभियान के तहत राजस्थान के गांवों में सरपंचों द्वारा कराए गए बुनियादी विकास कार्यों के लिए उनको सम्मानित किया जाएगा। राज्य के हजारों सरपंचों ने गांवों में नवाचार करते हुए लोगों का जीवन सरल करने के लिए ढांचागत विकास कार्य किए हैं। इनमें स्कूल, सामुदायिक भवन, पुस्तकालय, सीसी रोड, सीमेंटेड तालाब, शौचालय आदि हैं। कई सरपंचों के किए गए विकास कार्य राजस्थान के साथ पूरे देश के लिए मॉडल बन सकते हैं। खास बात यह है कि इन विकास कार्यों के पीछे सरपंचों के मजबूत इरादे और अटूट हौसलों से गांवों में प्रगति को गति मिली है। यशस्वी सरपंच में आवेदन करने के लिए मोबाइल नंबर (911-633-1122) पर मिस्ड कॉल दें और अपने मोबाइल पर प्राप्त एसएमएस में आए लिंक को क्लिक कर मांगी गई जानकारी भरें।