जयपुर

Year Ender 2023 : राजस्थान की बेटियों की देश-दुनिया में रही धूम, बन गई है मिसाल

Year Ender 2023 Rajasthan : अब राजस्थान की महिलाएं हर क्षेत्र में अपने गांव, जिले और अपने मां-बाप का नाम रोशन कर रही हैं। जानें इन 7 बेटियों के नाम, उनका काम और उनकी उपलब्धियां।

4 min read
Year Ender 2023 - Rajasthan Women

राजस्थान में वक्त करवट बदल रहा है। अब राजस्थान की महिलाएं हर क्षेत्र में अपने गांव, जिले और अपने मां-बाप का नाम रोशन कर रही हैं। साल 2023 धीरे-धीरे इतिहास होता जा रहा है। 1 जनवरी को नया साल शुरू होगा। पर वर्ष 2023 में राजस्थान की कई महिलाओं ने सूबे का नाम पूरी दुनिया, देश, प्रदेश में रोशन किया। किसी ने खेल तो किसी ने फैशन में उंचा मुकाम पाया है। एक तो ऐसी है जिसने दिव्यांग होने के बाद भी अपना सपना सच किया। ये सभी राजस्थान के दूर-दराज के गांवों के लिए आज मिसाल बन गईं हैं। मां-बाप ही नहीं राजस्थान का हर व्यक्ति गर्व के साथ कहता है कि यह हमारे प्रदेश बेटी है। जानें इन 7 बेटियों के नाम, उनका काम और उनकी उपलब्धियां।



जयपुर : पैरा एशियाई खेल - स्वर्ण पर अवनि लेखरा ने साधा निशाना

राजस्थान की राजधानी जयपुर में जन्मी अवनि लेखरा (21 वर्ष) के लिए वर्ष 2012 बहुत खराब रहा, जब वह एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो कर दिव्यांग हो गई। पर उस दुर्घटना के बाद उनके इरादे दिन ब दिन मजबूत हो गए। टोक्यो एशियन पैरा गेम्स 2023 में अवनि लेखरा (Avani Lekhara) राजस्थान का नाम पूरी दुनिया रोशन कर दिया। राजस्थान की अवनि ने महिलाओं की आर-2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 श्रेणी में 249.6 अंकों पाकर गोल्ड जीता। ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा उनकी प्रेरणा हैं। उन्होंने 2015 में निशानेबाजी में हाथ आजमाना शुरू किया और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

यह भी पढ़ें - Year Ender 2023 : राजस्थान की वह 8 घटनाएं जिन्होंने बटोरी सुर्खियां, जानें

घुड़सवार दिव्यकृति सिंह को मिलेगा अर्जुन अवार्ड

दिव्यकृति सिंह, एक ऐसा नाम जिसने राजस्थान का गौरव बढ़ाया है। दिव्यकृति सिंह (23 वर्ष) ने हांगझाउ एशियन गेम्स 2023 में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। वह भारतीय घुड़सवारी ड्रेसाज टीम की सदस्य रहीं हैं। देश को घुड़सवारी में 41 साल के लंबे अंतराल के बाद यह सम्मान मिला है। उनकी इस सफलता को देखते हुए खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के तहत दिव्यकृति सिंह को Arjuna Award देने की घोषणा की है। वह सबसे कम उम्र में Arjuna Award से सम्मानित होने वाली घुड़सवार बनीं हैं। इस अंतरराष्ट्रीय ड्रेसेज राइडर का जन्म जयपुर में हुआ था। इनके पिता का नाम विक्रम सिंह राठौड़ है, यह राजस्थान पोलो संघ से जुड़े हुए हैं। दिव्यकृति ने दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज से (मनोविज्ञान) पढ़ाई की है।

उदयपुर : प्रवीना आंजना बनी 'मिस इंटरनेशनल इंडिया'

राजस्थान के छोटे से गांव से आने वाली युवती ने 'मिस इंटरनेशनल इंडिया' का खिताब जीत कर देश के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। गांव की लड़कियों के लिए वह एक मिसाल बनीं। उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ जिले के छोटे से गांव केसुंदा के रहने वाली प्रवीना आंजना ने मध्य प्रदेश के नीमच जिले से 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद चार्टेड अकाउंटेड की पढ़ाई पूरी की। फिर अपने ख्वाब को पूरा करने की तैयारियां शुरू की। जापान में मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता की तैयारियों में जुट गईं। कम संसाधनों में तैयारी की। अंतत: वो दिन आ गया जब प्रवीना आंजना ने 'मिस इंटरनेशनल इंडिया' का खिताब अपने नाम किया। इस जीत से प्रवीना आंजना ने अपने प्रदेश और गांव का नाम हर जुबां पर दर्ज करा दिया। सूबे की लड़कियों के बीच एक मिसाल बन गईं।



सीकर : प्रियन सेन ने मिस अर्थ इंडिया 2023 का जीता खिताब

राजस्थान के सीकर की रहने वाली प्रियन सेन ने मिस अर्थ इंडिया 2023 का खिताब जीता। मिस अर्थ इंडिया 2023 दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ था। जिसे दीपक अग्रवाल ने ऑर्गनाइज़ किया था। अब दिसंबर 2023 में वियतनाम में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस अर्थ में प्रियन सेन भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वैसे प्रियन सेन मिस राजस्थान 2022 की फर्स्ट रनरअप भी रह चुकीं हैं। प्रियन सेन मौजूदा वक्त में मिस इंडिया की तैयारी के साथ-साथ मेडिकल की भी पढ़ाई कर रही हैं। प्रियन की मां राजस्थान के सरकारी स्कूल में टीचर हैं।

भीलवाड़ा : 2 बेटियों ने बॉक्सिंग में रोशन किया नाम

भीलवाड़ा शहर की 2 बेटियों ने बॉक्सिंग में प्रदेशभर में अपना नाम रोशन किया है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन की 52वीं संभागीय खेल प्रतियोगिता में बॉक्सर प्रियांशी बसीटा और कोमल बंजारा ने गोल्ड मेडल जीता है। फाइनल मैच में कोमल बंजारा ने 38-42 वजन श्रेणी में अजमेर को और प्रियांशी बसीटा ने 50-52 वजन श्रेणी वर्ग में दौसा को पराजित कर जिले को सोना (गोल्ड मेडल) दिलाया है। अन्डर- 17 आयु वर्ग की सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर कोमल बंजारा को घोषित किया गया है।

कोटा : नंदिनी गुप्ता बनीं मिस इंडिया 2023

राजस्थान के कोटा की रहने वालीं नंदिनी गुप्ता मिस इंडिया 2023 की विजेता बनीं। नंदिनी फेमिना मिस इंडिया राजस्थान भी रह चूकी हैं। नंदिनी गुप्ता का जन्म राजस्थान में हुआ था। वह 19 साल की हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई सेंट पॉल सीनियर सेकेंड्री स्कूल और लाला लाजपत राय कॉलेज से की है। नंदिनी गुप्ता अभी एक मॉडल हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को नंदिनी गुप्ता अपना आदर्श मानती हैं।

भीलवाड़ा : एशियाई चैंपियनशिप की रेसलिंग स्पर्धा में अश्वनी बिश्नोई को मिला गोल्ड

राजस्थान की फीमेल रेसलर अश्वनी बिश्नोई ने एशियाई चैंपियनशिप की रेसलिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। जॉर्डन के अम्मान शहर में 12 जुलाई से 18 जुलाई तक एशियाई चैंपियनशिप 2023 का आयोजन हुआ था। इसमें राजस्थान के भीलवाड़ा की 15 वर्षीय फीमेल रेसलर अश्वनी बिश्नोई ने विश्व पटल पर भारत का परचम फहराया है। अश्वनी बिश्नोई ने एशियाई चैंपियनशिप 2023 में 62 किग्रा वर्ग में किर्गिस्तान की एना असमावलोका को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। अश्वनी बिश्नोई भीलवाड़ा के कृष्ण व्यायामशाला में तैयारी करती आई हैं।

यह भी पढ़ें - Year Ender 2023 : रेलवे ने राजस्थान को दिए कई तोहफे, एक से तो दुनिया में मिलेगी पहचान

Published on:
26 Dec 2023 01:13 pm
Also Read
View All