Rajasthan Weather Alert: फाल्गुनी हवा चलने से राजस्थान में मौसम का मिजाज शुष्क हो चला है और रात में भी अब सर्दी के तेवर नर्म हो गए हैं। मौसम विभाग ने 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के 31 जिलों में तेज झोंकेदार हवा चलने और कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
Rajasthan Weather Alert: फाल्गुनी हवा चलने से राजस्थान में मौसम का मिजाज शुष्क हो चला है और रात में भी अब सर्दी के तेवर नर्म हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के 31 जिलों में तेज झोंकेदार हवा चलने और कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
माना जा रहा है कि 17 फरवरी को 15 और 18 फरवरी को 31 जिलों में 30-40 Kmph की रफ्तार से तेज हवा चलने और मेघगर्जन के साथा हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ 17 फरवरी से सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, मेघगर्जन और 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में हल्की गिरावट आने और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विज्ञानियों की मानें तो प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक असर 18 फरवरी को रहने की आशंका है। माना जा रहा है कि प्रदेश के पूरब से लेकर पश्चिम के 31 जिलों में तेज हवा चलने और मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं।
प्रदेश के पश्चिमी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने से दिन में पारा 33 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज होने लगा है। दिन में तापमान सामान्य से अधिक रहने और आसमान साफ रहने से धूप की तपन लोगों को महसूस होने लगी है। हालांकि रात के तापमान में अब भी आंशिक रूप से उतार चढ़ाव बने रहने से सुबह शाम में मौसम सर्द बना रहा है।
मौसम विभाग ने आगामी दो दिन मौसम में संभावित बदलाव को लेकर किसानों को अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने किसानों को पककर तैयार रबी की फसलों को यथासंभव भीगने से बचाने के उपाय करने का सुझाव दिया है। वहीं
कृषि एवं अनाज मंडियों में खुले आसमान में रखें जीन्सो को भीगने से बचाने के समुचित उपाय करने की अपील की है।
मौसम विभाग ने 17 और 18 फरवरी को अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, प्रतापगढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, करौली, खैरथल- तिजारा, कोटा, कोटपूतली- बहरोड़, सलूंबर, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर जिले में तेज गति से हवा चलने और मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।