जयपुर

Weather Report : अगले तीन घंटे में बारिश, आंधी, मेघगर्जन के साथ होगा वज्रपात, मौसम विभाग का Yellow Alert

Weather Report : राजस्थान में शुक्रवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। पश्चिम बंगाल में चक्रवात और प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अनुमान है।
2 min read
• •
Updated: 5 May 2023, 8:49 AM IST
weather_1.jpg
patrika

weather report : राजस्थान में शुक्रवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। पश्चिम बंगाल में चक्रवात और प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने जैसलमेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जोधपुर, पाली जिलों और आसपास के क्षेत्रों को लेकर अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन घंटे में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होगा। इसके साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने चेताया है कि वर्षा से बचने के लिए कोई भी व्यक्ति पेड़ों के नीचे शरण न लें। इससे नुकसान हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अगले दो दिन तक रहेगा।

अगले 30 घंटों में ऐसे रहेगा मौसम

राजस्थान को लेकर मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है। विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अभी भी राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में आगामी 34 घंटों के दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज होने की संभावना है।

7 मई से पश्चिमी विक्षोभ खत्म
मौसम विभाग ने बताया है कि मई के दूसरे सप्ताह 7-8 मई से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने की ओर अग्रसर है। इसके कारण आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। इससे तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। 8-9 मई को पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा सकता है।

बदल रहा जयपुर का मौसम

पिछले करीब 15 दिन से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों का असर अब धीरे-धीरे कम होने लग गया है। बुधवार को अधिकांश जिलों में धूप में तेजी रही और गर्मी के तेवर तीखे हुए। बाड़मेर व जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के पास पहुंच गया। हालांकि, रात के समय ठंड़ी हवा से ठिठुरन बनी हुई है। अलसुबह के समय भी हल्की सर्दी महसूस की गई।


इन स्थानों पर पारा 35 डिग्री से अधिक रहा


बाड़मेर ---- 39.4
जैसलमेर --- 39.0
कोटा --- 35
चित्तौड़गढ़ --- 36.8
जोधपुर ---- 37.3
फलौदी ---- 37.4
बीकानेर ---- 37.1
श्रीगंगानगर --- 35.0
डूंगरपुर --- 37.9
जालोर ---- 38.2
सिरोही ---- 35.6

Published on:
Also Read
View All
Jaipur UP Zila Pramukh : जयपुर में भाजपा को लगा जोरदार डबल झटका, कांग्रेस के सुनील कुमार कुमावत बने उप जिला प्रमुख

राजस्थान में 11वीं पास बना MBBS डॉक्टर, वार्ड बॉय से की शुरुआत, फर्जी डिग्री के दम पर देश के बड़े अस्पतालों का बना चिकित्सक

Rajasthan: कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में सत्यवीर अलोरिया अध्यक्ष नियुक्त, प्रतीक सिंह को-चेयरपर्सन बने, 7 कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त

घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी