कुछ घंटों में यहां होगी बारिश
मौसम विभाग जयपुर केंद्र ने बताया है कि अगले कुछ घंटों में जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर,अजमेर,बूंदी, कोटा उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा जिले और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन होगा। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी। इसके साथ यहां आकाशीय बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है अजमेर, सवाईमाधोपुर, जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरनार,ओलावृष्टि, तेज हवा की भी प्रबल संभावना है ।