जयपुर

जयपुर के निवारू रोड, कालवाड़ रोड और नटाटा में अवैध निर्माणों पर चला पीला पंजा

शहर में अवैध कॉलोनियों और गैर अनुमोदित योजनाओं के खिलाफ शनिवार को जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में निर्माण ध्वस्त किए और सीलिंग की कार्रवाई की।

less than 1 minute read
Feb 21, 2026

जयपुर। शहर में अवैध कॉलोनियों और गैर अनुमोदित योजनाओं के खिलाफ शनिवार को जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में निर्माण ध्वस्त किए और सीलिंग की कार्रवाई की।

जेडीए की प्रवर्तन टीम ने निवारू रोड स्थित बालाजी विहार-प्रथम में गैर अनुमोदित योजना में बनाए जा रहे नौ डुप्लेक्स को सील कर दिया। प्राधिकरण के अनुसार बिना स्वीकृति के निर्माण कार्य किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान निर्माण स्थल को सील कर आगे किसी भी प्रकार की गतिविधि पर रोक लगा दी गई।

इसी क्रम में कालवाड़ रोड के ग्राम पिंडलोई क्षेत्र में करीब छह बीघा कृषि भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। कृषि भूमि का उपयोग आवासीय कॉलोनी के रूप में किए जाने की शिकायत मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की सहायता से सड़कों व प्लॉटिंग के लिए किए गए निर्माण को तोड़ दिया।

वहीं, जोन-10 के अंतर्गत दिल्ली रोड स्थित नटाटा क्षेत्र में भी अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। यहां चार दिसंबर को भी जेडीए ने निर्माण ध्वस्त किया था। इसके बावजूद दो माह बाद दोबारा निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना मिलने पर प्राधिकरण ने पुनः‘पीलापंजा’ चलाकर अवैध निर्माणों को हटाया।

Published on:
21 Feb 2026 05:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर