जयपुर

राजस्थान के रण में ‘Yogi‘ की छलांग! आज से राजस्थान के दौरे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

Rajasthan Election 2018 में हर हाल में सरकार बनाने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पूरे जोर-शोर से जुटी हुई है...
less than 1 minute read
Nov 26, 2018
Yogi Adhityanath
CM directed to officials for best service of Ambulance 108

जयपुर। राजस्थान के चुनावी रण (Rajasthan Election 2018) में हर हाल में सरकार बनाने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पूरे जोर-शोर से जुटी हुई है। इस जतन में सभी राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता एवं स्टार प्रचारक पार्टी प्रत्याशी के समर्थन के लिए प्रचार में जुटे हुए हैं। प्रधानमंत्री Narendra Modi समेत भाजपा के 40 स्टार प्रचारक राजस्थान में सक्रिय हैं। ऐसे में अब उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भी राजस्थान का रूख कर लिया है और राजस्थान के रण में छलांग लगा दी है।

भाजपा ने यूं तो चालीस स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है, लेकिन जिस नेता की सबसे ज्यादा डिमांड रही वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे। कुछेक को छोडकऱ हर भाजपा प्रत्याशी ने किसी ना किसी स्टार प्रचारक की सभा की डिमांड की है। पीएम और सीएम की सभाओं के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सर्वाधिक मांग सामने आई। उम्मीदवारों की चाहत है कि उनके क्षेत्र में पीएम, सीएम और सीएम योगी में से किसी की सभा हो।

ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आज से राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर हैं। योगी आज से राजस्थान में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। उनकी चुनावी सभाओं का कार्यक्रम इस तरह से है:-

आज की चुनावी सभाएं (Rajasthan Assembly Election 2018)
10.10 बजे नागौर के मकराना में
11.15 बजे सीकर के फतेहपुर में
1.20 बजे चूरू जिले के रतनगढ में
2.30 बजे बीकानेर जिले के डूंगरगढ में
शाम 4.25 बजे जैसलमेर के पोकरण में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Published on:
26 Nov 2018 10:47 am