जयपुर

Jaipur Crime: जयपुर में दिनदहाड़े पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, लव मैरिज से थे नाराज ससुराल वाले, केस दर्ज

Jaipur Crime News: जयपुर के जमवारामगढ़ उपखंड क्षेत्र में दिनदहाड़े पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jun 2025, 9:57 AM IST
police jeep
पुलिस जीप (फोटो: पत्रिका)

जयपुर। जयपुर के जमवारामगढ़ उपखंड क्षेत्र में दिनदहाड़े पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के मामले में मृतक की मां ने तीन से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतक की मां रजनी, पत्नी मनसुख प्रजापत, हाल निवासी पिपलियावास ने रिपोर्ट में बताया कि करीब सवा साल पहले उसके पुत्र गोविन्द प्रजापत ने पायल सैनी, पुत्री दौलत राम निवासी परसावाली की ढाणी से प्रेम विवाह किया था। इस विवाह से पायल के परिजन नाराज थे और उन्होंने कई बार उसके पुत्र व परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

सिर पर पत्थर मारकर हत्या

रिपोर्ट के अनुसार, 21 जून को सुबह करीब दस बजे गोविन्द प्रजापत मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था, तभी उसके सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। रजनी ने अपने पुत्र गोविन्द की हत्या का संदेह पायल के पीहर पक्ष के रणजीत, ओमप्रकाश, अजय और अन्य पर लगाते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने षड्यंत्रपूर्वक हत्या की है।

अब तक नहीं खुला हत्या का राज

हैरान कर देने वाली बात ये है कि अब तक हत्या का राज नहीं खुला है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। मामले में जयसिंहपुरा खोर थानाधिकारी मुकेश मीणा से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

Updated on:
23 Jun 2025, 9:57 AM IST
Published on: