4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics: भरतपुर की जनता को मुख्यमंत्री से काफी उम्मीद, गहलोत ने CM भजनलाल को दे डाली ये सलाह

Bharatpur News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कथित रूप से बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 23 Jun 2025, 9:17 AM IST

Ashok-Gehlot-Bhajanlal-Sharma

अशोक गहलोत और सीएम भजनलाल। फोटो: पत्रिका

भरतपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कथित रूप से बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बच्चियों से रेप, किडनैपिंग और हत्याएं हो रहीं हैं, यह चिंताजनक है। गहलोत रविवार को आगरा के पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन की द्वितीय पुण्यतिथि में शामिल होने ट्रेन से आगरा जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। ट्रेन के गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

गहलोत ने कहा कि आमजन डर के साये में जी रहा है, लेकिन राज्य सरकार चुप है। मुख्यमंत्री को इन घटनाओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, क्योंकि जनता को उनसे काफी उम्मीदें हैं। गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अच्छा काम करें, जिससे पूरे प्रदेश में भरतपुर का नाम हो। मुख्यमंत्री को भरतपुर की चिंता होनी चाहिए। भरतपुर की जनता सीएम से काफी उम्मीद रखती है। इस बीच गहलोत ने प्रदेश में बढ़ रहे क्राइम को लेकर चिंता जाहिर की।

मुख्यमंत्री को अपने जिले की चिंता होनी चाहिए

गहलोत ने कहा कि भजन लाल शर्मा का सीएम बनना भरतपुर के लोगों के लिए बड़े गर्व की बात है। मैं सीएम को शुभकामनाएं देता हूं और उनसे अच्छा काम करके दिखाने की उम्मीद करता हूं, जिससे पूरे प्रदेश में भरतपुर का नाम हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने जिले की चिंता होनी चाहिए। भजनलाल शर्मा से भरतपुर की जनता उम्मीद करती है।

जमकर काम करें, लेकिन कामों की प्राथमिकता बदलें: गहलोत

उन्होंने कहा कि मैं सीएम से कहना चाहूंगा कि वे जमकर काम करें, लेकिन कामों की प्राथमिकता बदलें। कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक करें। पूरे प्रदेश में अघोषित रूप से बिजली की कटौती हो रही है। पानी की समस्या से लोग जूझ रहे थे। लोगों की मूलभूत जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए। प्रशासन गांव के संग और प्रशासन शहरों के संग अभियान चल रहे थे, उसमें काम होते थे। वे अभियान शुरू करने चाहिए। सरकार को पेंडिंग कामों को पूरा करना चाहिए। सरकार बदलने के बाद लोगों को पट्टे नहीं मिल पाए हैं।

यह भी पढ़ें: पोकरण में विधायक पर सोशल मीडिया की अभद्र टिप्पणी के बाद भयंकर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, फोर्स तैनात