4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Road Accident: राजस्थान के बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से टेंपो के उड़े परखच्चे, दो की मौत

Barmer Road Accident: राजस्थान के बाड़मेर जिले में सांचौर-गांधव नेशनल हाईवे पर देर रात ट्रेलर और टेंपो के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 23 Jun 2025, 9:21 AM IST

Road-accident-in-Barmer

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त टेंपो। फोटो: पत्रिका

Barmer Road Accident: बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में सांचौर-गांधव नेशनल हाईवे पर देर रात ट्रेलर और टेंपो के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सांचौर अस्पताल रेफर किया गया है।

गुड़ामालानी थाना प्रभारी देवीचंद ढाका ने बताया कि सांचौर से छह लोग टेंपो में सवार होकर रामजी का गोल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धोरीमन्ना से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो का एक हिस्सा करीब 100 फीट दूर जाकर गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही गुड़ामालानी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को टेंपो से निकालकर अस्पताल भिजवाया। वहीं, दो मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

शादी समारोह से लौट रहे थे, हो गया हादसा

थाना प्रभारी के अनुसार, हादसे में रामाराम पुत्र दानाराम निवासी पीपराली तथा लाल सिंह पुत्र भेरसिंह निवासी भापड़ी करड़ा, जिला जालोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक लाल सिंह टेंपो में सवार अन्य घायलों से सांचौर में मिला था और अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। घायलों में अशोक पुत्र जेठाराम, गणपत निवासी पीपराली, रामाराम पुत्र घमंडाराम निवासी खारवा शामिल हैं, जबकि एक घायल की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। चारों का इलाज सांचौर अस्पताल में जारी है, इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल रामाराम को गुजरात रेफर किया गया। सभी घायल शादी समारोह से लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: रोडवेज बस की टक्कर से पति की मौत, पत्नी व भाई घायल; रिश्तेदार के घर बैठक में जा रहे थे

नाकाबंदी कर ट्रेलर को पकड़ा

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने करीब 40 किलोमीटर तक पीछा करते हुए नाकाबंदी कर ट्रेलर को जब्त किया और चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे पर यातायात बहाल करवाया। सोमवार को दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


यह भी पढ़ें: परबतसर मेगा हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत, 3 अन्य लोग गंभीर घायल