
घटना स्थल पर मौजूद लोग (फोटो- पत्रिका)
Nagaur Road Accident: परबतसर (नागौर): नागौर जिले में परबतसर से होकर गुजरने वाले मेगा हाइवे पर सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत और तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
बता दें कि यह हादसा बस और दो कारों की आपस में टक्कर से हुआ है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया गया है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों मृतकों की शिनाख्त में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते समय कार बस से टकरा गई।
वहीं, आनन-फानन में सभी घायलों को परबतसर उप जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उन लोगों को अजमेर रेफर किया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर हाइवे को सुचारू करवाया।
Updated on:
21 Jun 2025, 2:49 PM IST
Published on:
21 Jun 2025, 2:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.