
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग। फोटो: पत्रिका
Tonk Road Accident: टोंक। राजस्थान के टोंक जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं, पत्नी व भाई घायल हो गए। हादसा सदर थाना क्षेत्र के तारण गांव के समीप हुआ। जहां तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी।
थाना प्रभारी जयमल सिंह ने बताया कि मृतक प्रेम नगर अयाना कोटा निवासी अशोक बैरवा पुत्र सूरज मल है। घायलों में उसकी पत्नी मोनिका बैरवा तथा छोटा भाई विजेन्द्र बैरवा है। यह तीनों जयपुर से कोटा जा रहे थे।
ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल रोडवेज बस में फंस गई। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकला। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के समय वाहनों की गति तेज थी। इसके चलते बाइक रोडवेज में अंदर तक घुस गई।
इधर, घायल विजेन्द्र टोंक के सआदत अस्पताल में भर्ती है। वहीं मोनिका की हालात गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया। इधर, पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद वे कोटा से रवाना हुए।
थाना प्रभारी जयमल ने बताया कि अशोक, विजेन्द्र व मोनिका जयपुर में रहकर बेलदारी का काम करते हैं। आयाना कोटा में रिश्तेदार की मृत्यु होने पर वे कोटा जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक के रोडवेज ने टक्कर मार दी।
Updated on:
22 Jun 2025, 2:42 PM IST
Published on:
22 Jun 2025, 2:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.