जयपुर

परीक्षा देकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, अगले महीने थी शादी, परिवार में मचा कोहराम

कालाडेरा थाना के जालसू दादर बावड़ी सड़क मार्ग पर गांव बावड़ी के निकट दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा देकर गांव लौट रहे मोटरसाइकिल सवार परीक्षार्थी को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Mar 2023, 2:05 PM IST
youth died in road accident in chomu jaipur

जालसू (जयपुर)। कालाडेरा थाना के जालसू दादर बावड़ी सड़क मार्ग पर गांव बावड़ी के निकट दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा देकर गांव लौट रहे मोटरसाइकिल सवार परीक्षार्थी को शुक्रवार रात किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। खास बात ये है कि अप्रेल माह में उसकी शादी थी और परिजन समारोह की तैयारियों में जुटे थे। जैसे ही यह खबर परिजनों को पता चली। पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

शनिवार को मृतक का गमगीन माहौल में अन्तिम संस्कार किया गया। जालसू पुलिस चौकी के रामसिंह व परिजन कैलाशचंद्र मीणा ने बताया कि रमाशंकर मीणा (27) पुत्र रामकुमार मीणा निवासी सांगाकाबास दिल्ली में आयोजित नर्सिंग ऑफिसर की प्रतियोगिता परीक्षा देने गया था। इसके बाद वह जयपुर लौट आया और शु₹वार रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर जयपुर से घर लौट रहा था।

बावड़ी के निकट किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी, जिससे वह गम्भीर घायल हो गया। उसे ग्रामीणों ने निजी वाहन से जालसू सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को चौमूं की सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपर्द कर दिया।

चार भाई- बहन में था दूसरा नंबर
मृतक के ताऊजी कैलाश ने बताया कि रमाशंकर चार भाई- बहन थे, जिसमें मृतक दूसरे नम्बर का था। वहीं चारों भाई-बहनों की शादी अप्रेल महीने में होनी थी। तभी यह हादसा हो गया। कैलाश ने बताया कि मृतक के पिता मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।

Published on: