4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्भवती पत्नी से फ़ोन पर बोला था कुछ देर में घर आ रहा हूं , कुछ देर बाद आई पति की मौत की खबर, सुनते ही हुई बेहोश

कांकरोली थाना क्षेत्र के सोनियाणा निवासी एक युवक की शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमलाकर नृशंस हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृत व्यक्ति की पत्नी गर्भवती है व दो वर्ष की एक बेटी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 26 Mar 2023, 2:04 PM IST

photo1679813277.jpeg

कुंवारिया. (राजसमंद)। कांकरोली थाना क्षेत्र के सोनियाणा निवासी एक युवक की शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमलाकर नृशंस हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृत व्यक्ति की पत्नी गर्भवती है व दो वर्ष की एक बेटी है।

पुलिस ने बताया कि मदनलाल रेगर (30 ) पुत्र किशनलाल रेगर तिपहिया लोडिंग टेम्पो चला कर परिवार का पालन-पोषण करता था। शुक्रवार रात करीब 8 बजे छह नम्बरिया चौराहा से सोनियाणा की ओर जाने वाले आश्रम रोड पर मदनलाल रेगर खून से लथपथ मृत अवस्था में उसके टेम्पो में ही मिला। उसके शरीर पर धारदार हथियार के कई गहरे जख्म थे।

यह भी पढ़ें : निर्दलीय विधायक बलजीत यादव काले कपड़ों में लोगों के साथ कस्बे में लगाने लगे दौड़...पढ़िए उन्होने ऐसा क्यों किया

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा, जिला पुलिस उप अधीक्षक बेनीप्रसाद मीणा, कांकरोली सीआई दुर्गाप्रसाद दाधीच सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। शनिवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मदनलाल के गले, नाक, गाल, जांघ, पीठ आदि जगहों पर गहरे जख्म थे। युवक टेम्पो में ही मृतावस्था में मिला और उसके दरवाजे बंद थे। टेम्पो के पास चप्पल व लहसुन की थैली पड़ी मिली। मृत व्यक्ति की पत्नी नोजी बाई ने घटना के थोड़ी देर पहले ही पति से फोन पर बात की थी। मदनलाल ने कुछ देर बाद घर पहुंच जाने की बात कही थी। पति की मौत की खबर जैसे ही पत्नी को पता चली वह बेहोश हो गई । टेम्पो में वह दैनिक घरेलू उपयोग की सामग्री, दूध-सब्जी आदि लेकर जा रहा था। अनुसंधान में सामने आया कि उसके हाथों में पहना हुआ कड़ा, अंगूठी व जेब में रखी नकदी यथावत थी। ऐसे में पुलिस को यह साफ है कि हत्या लूट के इरादे से नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें :Weather News: राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़