जैसलमेर

राजस्थान में दर्दनाक हादसा : ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत

जैसलमेर के पोकरण से बड़ी खबर आ रही है। यहां ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Mar 2024, 2:21 PM IST
train_accident.jpg

जैसलमेर के पोकरण से बड़ी खबर आ रही है। यहां ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसा चाचा-सेलवी गांव के बीच रेलवे ट्रेक पर हुआ। दोनों मृतक पोकरण निवासी थे।

बता दें कि पोकरण से जैसलमेर तक इलेक्ट्रिक तारों और उपकरण लगाने का काम चल रहा है। दोनों मृतक यहां मजदूरी के लिए आए थे। सुबह करीब चार बजे ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पोकरण पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि पिछले महीने ही जैसलमेर में एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते टल गया था। दरअसल पोकरण से 3 किलाेमीटर दूर गोमट स्टेशन के पास एक ही ट्रैक पर दो एक्सप्रेस ट्रेनें आ गई थीं। हालांकि ये ट्रेनें आपस में टकराईं नहीं। जानकारी के अनुसार साबरमती एक्सप्रेस सोमवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे पोकरण रेलवे स्टेशन से जैसलमेर के लिए रवाना हुई। जब रेल गोमट गांव के पास पहुंची तो जैसलमेर-लालगढ़-जयपुर एक्सप्रेस रामदेवरा से रवाना होकर गोमट गांव के पास इसी ट्रेक पर सामने पहुंच गई। हालांकि दोनों रेलों की गति धीरे होने से वह काफी दूर ही रुक गई, लेकिन दोनों रेलों को आमने-सामने देख उनमें सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और भय व दहशत का माहौल हो गया था।

Published on: