8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर में बड़ा रेल हादसा टला, एक ही ट्रैक पर आ गईं 2 ट्रेनें, सैकड़ों यात्रियों की बाल-बाल बची जान

Railway News दोनों रेलों के एक ही ट्रेक पर आने की सूचना क्षेत्र में फैलने से हड़कंप मच गया। इस दौरान यात्रियों ने दोनों रेलों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 6 Feb 2024, 11:56 AM IST

2_express_trains_arrived_on_the_same_track_in_jaisalmer.jpg

Railway News जैसलमेर में एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते टल गया। दरअसल पोकरण से 3 किलाेमीटर दूर गोमट स्टेशन के पास एक ही ट्रैक पर दो एक्सप्रेस ट्रेनें आ गईं। हालांकि ये ट्रेनें आपस में टकराईं नहीं। जानकारी के अनुसार साबरमती एक्सप्रेस सोमवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे पोकरण रेलवे स्टेशन से जैसलमेर के लिए रवाना हुई। जब रेल गोमट गांव के पास पहुंची तो जैसलमेर-लालगढ़-जयपुर एक्सप्रेस रामदेवरा से रवाना होकर गोमट गांव के पास इसी ट्रेक पर सामने पहुंच गई। हालांकि दोनों रेलों की गति धीरे होने से वह काफी दूर ही रुक गई, लेकिन दोनों रेलों को आमने-सामने देख उनमें सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और भय व दहशत का माहौल हो गया।

दोनों रेलें एक ट्रेक पर, मचा हडकम्प
दोनों रेलों के एक ही ट्रेक पर आने की सूचना क्षेत्र में फैलने से हड़कंप मच गया। इस दौरान यात्रियों ने दोनों रेलों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिए। साबरमती एक्सप्रेस को पोकरण से गोमट होते हुए जैसलमेरजाना था। जिसके रेलवे ट्रेक के कट से लालगढ़ एक्सप्रेस दूर थी। जिसके चलते साबरमती गोमट और फिर जैसलमेर के लिए रवाना हो गई। इस दौरान करीब एक घंटे तक दोनों रेलें बीच रास्ते ही खड़ी रही और यात्रियों को परेशानी हुई।

यह भी पढ़ें- अच्छी खबर ! राजस्थान के इस जिले में पटरी पर चढ़ी उम्मीदों की रेल, जल्द दौड़ती नजर आएगी ट्रेन

एक से डेढ़ घंटे गोमट स्टेशन पर खड़ी रही लालगढ़ एक्सप्रेस
साबरमती के रवाना होने के बाद लालगढ़ एक्सप्रेस पहले पोकरण स्टेशन और फिर गोमट रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां करीब एक से डेढ़ घंटे तक लालगढ़ एक्सप्रेस खड़ी रही। इस संबंध में जब रेलवे अधिकारियों से दोनों रेलों के आमने-सामने आने और गोमट स्टेशन पर लालगढ़ एक्सप्रेस के खड़ी रहने के बारे में पूछा तो एक पटरी पर दो रेलों के आने की अधिकारिक पुष्टि नहीं की। उन्होंने गोमट स्टेशन पर रेल खड़ी रहने के बारे में अनौपचारिक रूप से लोको पायलट के बीमार होने और फलोदी से दूसरा लोको पायलट बुलाने की बात बताई।

यह भी पढ़ें- Indian Railway Exclusive News : ट्रेन में 10 मिनट की देरी से पहुंचे तो हो जाएंगे बेटिकट