जैसलमेर

संपूर्णता अभियान में 80 कार्मिक सम्मानित, योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर

आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संचालित संपूर्णता अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले 80 अधिकारी, कर्मचारी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित किया गया।
less than 1 minute read
Aug 02, 2025
Feature image

आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संचालित संपूर्णता अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले 80 अधिकारी, कर्मचारी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर कार्मिकों को सम्मानित किया। अध्यक्षता करते हुए विधायक छोटू सिंह भाटी ने कहा कि संपूर्णता अभियान का उद्देश्य योजनाओं और सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है, ताकि वास्तविक लाभार्थियों को सीधा फायदा मिले। उन्होंने उत्कृष्ट योगदान देने वाले कार्मिकों को प्रेरणा स्रोत बताया।

पिछड़ते सूचकांकों में सुधार

जिला कलक्टर प्रतापसिंह ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, ढांचागत विकास, कृषि और महिला एवं बाल विकास जैसे क्षेत्रों में लक्षित सुधार से नीति आयोग के मानकों के अनुरूप प्रगति हासिल हुई है। उन्होंने सम्मानित कार्मिकों को इसी उत्साह से कार्य जारी रखने का संदेश दिया। समारोह के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अखे प्रोल, फोर्ट में आयोजित आकांक्षा हाट का अवलोकन किया। 29 जुलाई से 4 अगस्त तक चल रहे इस आयोजन में महिला सहायता समूह की ओर से घरेलू और हैंडीक्राफ्ट उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

Updated on:
02 Aug 2025 08:11 pm
Published on:
02 Aug 2025 08:11 pm