जैसलमेर

JAISALMER NEWS- बढ़ी कीमतों के विरोध में सडक़ पर उतर कांग्रेस ने किया कुछ ऐसा कि देखते रह गए….

पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

less than 1 minute read
Jaisalmer patrika
Patrika news

ऊंट गाड़ी व हाथ ठेले पर निकाली रैली, कलक्ट्रेट के बाहर किया प्रदर्शन
जैसलमेर . पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ऊंट गाड़ी व हाथ ठेलों पर बैठकर विरोध जताया। प्रधान अमरदीन फकीर ने बताया कि जिलाध्यक्ष गोविंद भार्गव के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से आक्रोश रैली निकाली गई। यहा से महाराणा प्रताप मैदान, हनुमान चौराहा होते हुए रैली कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक गोवद्र्धन कल्ला, पीसीसी सचिव रूपाराम धणदै, जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, पूर्व सभापति अशोक तंवर, जनकसिंह भाटी, पूर्व यूआईटी चेयरमैन उम्मेदसिंह तंवर, सुमार खां, राणसिंह चौधरी, छोटू खां कंधारी, जितेन्द्र सिसौदिया, अरविंद व्यास, गिरीश व्यास, मूलाराम चौधरी, अमीन खां, सिकंदर अली गाडीवान, उम्मेद आचार्य, लीलाधर दैया, चम्पालाल खत्री, कमलेश छंगाणी, उपेन्द्र आचार्य, अशोक बारूपाल, ईधन खां, जगदीश बिस्सा, शंकरलाल माली, मनोज सोलंकी, शेराराम भील, जितेन्द्र सिसोदिया, समंदर खां सोनू, राधेश्याम कल्ला, प्रेम भार्गव, उम्मेदसिंह नरावत, धमेन्द्र आचार्य, खुशवीरसिंह व भरत मेघवाल सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Published on:
24 May 2018 12:28 pm