
जैसलमेर. जैसलमेर में मंगलवार को सत्तों ग्राम सेवा सहकारी समिति का कृषि ऋण माफी शिविर का आयोजन अटल सेवा केन्द्र, सत्तो में आयोजित किया गया। कैम्प प्रभारी महेश कुमार भाटिया ने बताया कि 31 सदस्यों को 10.09 लाख रुपए की माफी दी गई। इस अवसर पर सत्तो ग्राम सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष देवीदानसिंह, पूर्व सरपंच स्वरुपसिंह एवं दलपतसिंह, सत्तो समिति व्यवस्थापक धर्मेन्द्र कुमार व्यास, व्यवस्थापक राजेन्द्र कुमार व्यास और प्रशांत आचार्य उपस्थित थे।
मोहनगढ़ .क्षेत्र के नेहड़ाई में मंगलवार को सहकारी समितियों की ओर से फसली ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान नेहड़ाई व सांखला ग्राम सेवा सहकारी समितियों के ऋणियों को फसली ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। नेहड़ाई ग्राम सेवा सहकारी समिति के 76 ऋणियों को 15 लाख 94 हजार रूपये तथा सांखला ग्राम सेवा सहकारी समिति के 351 ऋणियों को 90 लाख 71 हजार रुपये के ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान जिला भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री रेवंतसिंह सांखला के हाथों प्रमाण पत्र वितरित किए गए। ऋण माफी प्रमाण पत्र में लोन सुपरवाइजर बलवंताराम, व्यवस्थापक लालाराम, हरिश कुमार, ग्रामीण हुकमसिंह सांखला, अशोक कुमार, पूनमसिंह, मूलसिंह, चूनसिंह, सायबाराम, नेणूराम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। क्षेत्र के नेहड़ाई में मंगलवार को सहकारी समितियों की ओर से फसली ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया।
फसल ऋण माफी शिविर का आयोजन
फलसूण्ड. क्षेत्र के मानासर व भुर्जगढ में मंगलवार को फसल ऋण माफी शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम सेवा सहकारी समिति मानासर के व्यवस्थापक हरजीराम ने बताया कि रामकरण मीणा के सानिध्य में आयोजित शिविर में 77 किसानों को 22 लाख 12 हजार रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र सुपुर्द किए गए। इसी प्रकार भुर्जगढ में 106 किसानों को 20 लाख 55 हजार रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र दिए गए। यहां अध्यक्ष चनणसिंह, रूपाराम, रेंवताराम, दलपतसिंह, उम्मेदाराम सहित ग्रामीण उपस्थित थे।