5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर में स्वच्छता पर आधारित फिल्म की शूटिंग पूर्ण,इन कलाकारों ने निभाई मुख्य भूमिका

स्वच्छता पर बन रही इमोशनल शॉर्ट फिल्म की शूटिंग जैसलमेर में पूरी हुई। थिरपाल गर्ग ने बताया कि शूटिंग दो दिनों तक चली।
2 min read
Google source verification
Shooting done of a Film who based on hygiene in jaisalmer

जैसलमेर में स्वच्छता पर आधारित फिल्म की शूटिंग पूर्ण,इन कलाकारों ने निभाई मुख्य भूमिका

जैसलमेर. स्वच्छता पर बन रही इमोशनल शॉर्ट फिल्म की शूटिंग जैसलमेर में पूरी हुई। थिरपाल गर्ग ने बताया कि शूटिंग दो दिनों तक चली। उन्होंने बताया कि जन सहयोग से बनी यह लघु फिल्म प्रधानमंत्री कार्यालय भेजी जाएगी। कहानी का निर्देशन घनश्याम भार्गव, राजेश खत्री, मनोज दुपक, विजय लौहार ने किया। मुख्य कलाकार लवली जसरानी शिवानी बालोच, जितेन्द्र भारती, पुष्पेन्द्रसिंह, अमृत सुथार, निकेश, दीपक पालीवाल, राजेश खत्री रहे। फिल्म में अनु, सवाई माली, दिनेश खत्री ने बाल कलाकार के तौर पर भूमिका निभाई है। लोकेशन गणपतसिंह ने तैयार की। नरेन्द्रसिंह, गगेन्द्रसिंह आर्य, ओम सेवक, कंवराजसिंह ने प्रोत्साहन किया। भवदीश डांगरा, मांगीलाल सहित अन्य समाजसेवी संगठनों ने सहयोग दिया।

भाजपा की बैठक में हुई चर्चा
रामगढ़. रामगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगमी 23 अगस्त को तनोट से प्रारम्भ हो रही राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर विचार विमर्श किया गया और जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस दौरान शक्ति केन्द्र प्रभारियों व बूथ अध्यक्षों का सत्यापन किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री चन्द्रप्रकाश शारदा, रामगढ़ मण्डल अध्यक्ष हुकमाराम कुमावत, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अनोपसिंह, अल्पसंख्यक मण्डल अध्यक्ष दादनखान, डूंगरसिंह, झब्बरसिंह, सुलेमानखान, परसोत सोनी, दीनाराम, प्रयागसिंह, समुन्दरसिंह, खान मोहम्मद, हमीरसिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जांच की मांग
मदासर (पोकरण). ग्राम पंचायत मदासर काफी लम्बे समय से भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर सुर्खियों में रहा है। ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीणों की ओर से 11 दिनों का अनशन भी किया गया। जिनमें गांव के विकास कार्यों का भौतिक निरीक्षण करवाने, वन विभाग व गोचर भूमि से कथित तौर पर किए गए अतिक्रमण हटाने, गुणवत्ता विहीन कार्य आदि की जांच को लेकर कलक्टर को कई बार ज्ञापन दिया गया। अनशनकारी सागरराम सहित ग्रामीणों ने जिला स्तरीय कार्यवाई से असंतुष्ट होकर मुख्यमंत्री तथा लोकायुक्त जयपुर को ज्ञापन प्रेषित कर कथित तौर पर लम्बे समय से चल रही अनियमितताओं से अवगत करवाते हुए ग्राम पंचायत की ओर से करवाए गए विकास कार्यों की किसी अन्य स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच करवाने की मांग की है।