जैसलमेर

JAISALMER NEWS- विद्यार्थियों ने रंग मंच पर किया ऐसा कमाल कि देखने वाले हो गए…

विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

less than 1 minute read
patrika news

केन्द्रीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव
पोकरण(जैसलमेर). केन्द्रीय विद्यालय सीमा सुरक्षा बल का वार्षिकोत्सव स्पंदन रात्रि में आयोजित किया गया। बीएसएफ 57वीं बटालियन के समादेष्टा सुरेन्द्र मिश्रा के मुख्य आतिथ्य, क्षेत्रीय विधायक शैतानसिंह राठौड़ व रीता मिश्रा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। प्राथमिक कक्षा के बच्चों ने नन्हा मुन्ना राही हूं, विद्यार्थियों ने उत्तरप्रदेश, बिहार, उड़ीसा, गुजरात, राजस्थान के लोकनृत्य, श्रेया गिरीश ने पाश्चात्य धुन पर भरतनाट्यम के फ्यूजन तथा प्रियंका राठौड़ ने चिरमी पर चरी नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथियों ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने छात्र छात्राओं को लगन व मेहनत के साथ शिक्षण कार्य करने, उच्च शिक्षा प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। प्राचार्य सुरेशचंद मीना ने शैक्षणिक व सहशैक्षणिक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन भूमिका मीना व मुस्कानसिंह ने किया।

ये भी पढ़ें

JAISALMER NEWS- कार्यभार संभालने के बाद जिला कलक्टर ने कहा कुछ ऐसा कि…
Published on:
11 May 2018 01:36 pm
Also Read
View All