जैसलमेर

जैसलमेर के ईस गांव के पास देर रात गाय से टकराई सेना की जिप्सी,मौत…जानिए पूरी खबर

धोलिया गांव के पास सेना की जिप्सी की टक्कर से गाय की मौत हो गई।
2 min read
Sep 17, 2018
jaisalmer
जैसलमेर के ईस गांव के पास देर रात गाय से टकराई सेना की जिप्सी,मौत...जानिए पूरी खबर

लाठी. क्षेत्र के धोलिया गांव के पास सेना की जिप्सी की टक्कर से गाय की मौत हो गई। शनिवार की देर रात एक सेना की जिप्सी गांव से पोकरण की तरफ जा रही थी। इसी दौरान धोलिया गांव के पास सडक़ पार कर रही एक गाय से उसकी भिड़ंत हो गई, जिससे गाय की मौत हो गई तथा सेना की जिप्सी का संतुलन बिगड़ गया और सडक़ से नीचे उतरकर खेत की तारबंदी से टकरा गई। जिप्सी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि हादसे में जिप्सी सवार किसी व्यक्ति को चोट नहीं लगी।

सुरक्षित सीमा समरस समाज का लिया संकल्प
-सीमाजन कल्याण समिति की प्रांत बैठक संपन्न
जैसलमेर. जैसलमेर में आयोजित सीमाजन कल्याण समिति की दो दिवसीय प्रांत बैठक में सुरक्षित सीमा समरस समाज की अवधारणा को मौजूदा समय में ओर अधिक मनोयोग से प्रतिपादित करने पर बल दिया गया है। देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में निवास करने वाले समाज को जागृत कर एकजुट और संगठित करने के लिए सीमाजन कार्यकर्ताओं को निर्णायक पहल करने की आवश्यकता महसूस की गई। समापन सत्र में सीमा जागरण मंच के अखिल भारतीय संयोजक गोपालकृष्णनन ने बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर जिलों से आए कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारा काम और संकल्प हमारी ताकत है। सीमा पर बैठे व्यक्ति को श्रेष्ठ नागरिक हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि समूचे विश्व को एक परिवार की तरह जोडऩे वाला हिन्दुत्व का दर्शन हमने संसार को दिया है। आगामी महिनों में चुनाव और राजनीति की दलदल से इस विचार को चोट पहुंच सकती है। इसलिए हमारी रीति.नीति में पारदर्शिता रहनी चाहिए। ताकि देश और समाज को बांटने वाली ताकतें सफल नहीं हो सकें। इससे पहले सीमा जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक मुरलीधर ने उद्घाटन सत्र कहा कि हमारे संगठन की आयु बढ़ रही है। लम्बा कार्यकाल होने की वजह से समाज और देश की अपेक्षाएं बढऩा भी जरुरी है। हमारा पहला काम सीमाओं की सुरक्षा और वहां रहे समाज का विकास करना है। उसके लिए समरसता जरुरी है। कार्यकर्ताओं के व्यवहार और आचरण से ही यह संभव होगा।
इन पर हुई चर्चा
जैसलमेर में आयोजित सीमाजन कल्याण समिति की प्रांत बैठक में वर्ष भर की कार्ययोजना के साथ आने वाले शक्ति पूजन.भारत माता पूजन कार्यक्रम इत्यादि पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के प्रदेश महामंत्री बंशीलाल ने समिति के वार्षिक कैलेण्डर पर कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की गई। जिले के जिला मंत्री शरद व्यास सहित अन्य मंत्रियों ने जिलों में चल रहे कार्यों का प्रतिवेदन रखा। इस अवसर पर संघ के प्रांत प्रचारक योगेन्द्र, समिति के प्रदेश संगठन मंत्री नीम्बसिंह, प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल ठाकुर, विभाग संघचालक डॉ. दाउलाल शर्मा, जिला संघचालक त्रिलोकचंद खत्री, संघ पदाधिकारी अमृतलाल दैया, भगवतदान रतनू, मुरलीधर खत्री, खेताराम लीलड आदि उपस्थित थे। व्यवस्थाओं का जिम्मा वासुदेव व टीकमचंद जीनगर ने संभाला। बैठक में कई नये दायित्वों की घोषणा की गई। जिसमें डॉ. वीरेन्दसिंह सोढा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य को नई जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश मंत्री का दायित्व दिया गया। इस आशय की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल ठाकुर ने करते हुए कहा कि नए दायित्वों की घोषणा से संगठन के कार्य को गति मिलेगी।

Published on:
17 Sept 2018 07:51 am