10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaisalmer: भूखंड को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, तीन जनें घायल, घटना के बाद गांव में तनाव

जैसलमेर के सांवला गांव में जमीन विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद चाकूबाजी में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया।
2 min read
Google source verification
jaisalmer accident crime

जवाहिर चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जोधपुर भेजने के लिए ले जाते हुए।

जैसलमेर. सदर थाना क्षेत्र का सांवला गांव रविवार को जमीन विवाद के चलते तनाव का माहौल बन गया। भूखंड को लेकर दो परिवारों में लंबे समय से चल रहा विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आए और कहासुनी के बाद चाकूबाजी शुरू हो गई। वारदात में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी रही। घटना में घायल पदम सिंह (50), देरावरसिंह (24) रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं और दूसरे पक्ष के नरपतसिंह (30) को भी उपचार के लिए राजकीय जवाहर चिकित्सालय लाया गया। पदमसिंह के सिर और शरीर के शेष हिस्सों में गंभीर घाव आए हैं और उनका बहुत खून बह गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे आगे के उपचार के लिए जोधपुर रेफर कर दिया। अन्य दोनों घायलों को भी जोधपुर भेजा गया। इस दौरान जिला अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई।

पुराने भूखंड विवाद की तपिश में कहासुनी ने बढ़ाया टकराव

सांवला गांव में प्लॉट को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आए दिन पड़ोस में रहने वाले परिवारों के बीच कहासुनी होती रही है। रविवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बातचीत के दौरान शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में तीखी बहस में बदल गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच चाकूबाजी शुरू हो गई। अचानक हुई झड़प से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटाई। सदर थानाधिकारी महेन्द्र कुमार सिरवी ने बताया कि पदमसिंह के पर्चा बयान के आधार पर नरपतसिंह आदि के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर आज

जैसलमेर जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर-2026 के तहत 10 अगस्त को 9 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम सैनी ने बताया कि जैसलमेर उपखंड क्षेत्र में सोढाकोर, सुल्ताना, फलेडी एवं सियाम्बर ग्राम पंचायतों में ये शिविर लगेंगे। इसी प्रकार पोकरण उपखंड में दलपतपुरा, आकल का तला, फतेहगढ़ उपखंड में छोडिया एवं लखा, तथा भणियांणा उपखंड में धौलासर ग्राम पंचायत में फॉलोअप शिविर रखे गए हैं।