जैसलमेर

JAISALMER HINDU SAMMELAN POKARAN- जागृत हिन्दू महासंगम अब कुछ ही देर में, पुलिस, प्रशासन इस तैयारी में, स्वयं सेवकों का होने लगा जमावड़ा

जागृत हिन्दू महासंगम की तैयारियों को दिया अंतिम रूप
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Mar 2018, 12:47 PM IST
Jaisalmer patrika
patrika news

पोकरण. नववर्ष विक्रम संवत् 2075 के अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से होने वाले जागृत हिन्दू महासंगम को लेकर शनिवार की शाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। महासंगम के प्रचार प्रमुख जयकिशन दवे ने बताया कि सभी पथ संचलन उद्गम स्थलों पर शनिवार की शाम तक सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को पूर्ण किया गया। उन्होंने बताया कि 21 हजार से अधिक गणवेशधारी स्वयंसेवक पथ संचलन में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सभी पथ संचलन अपने निर्धारित समय पर शुरू होकर महासंगम स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि एक पथ संचलन साधोलाई तालाब, दूसरा राउमावि, तीसरा पालीवाल छात्रावास व चौथा पथ संचलन आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय से रवाना होगा। दो पथ संचलनों का गांधी चौक में तीन बजकर एक मिनट 50 सैकण्ड पर संगम होगा।

Published on: