
Patrika news
जैसलमेर . पंचायत समिति सांकडा की ग्राम पंचायत भुर्जगढ़ में शुक्रवार को रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें जिला कलक्टर कैलाश चन्द मीना ने ग्रामीणों की परिवेदनाएं सुनी। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र के पेयजल, चिकित्सा, शिक्षा के साथ अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि यहां एएनएम नियमित नहीं आती। इस पर उन्होंने एएनएम को सख्त हिदायत दी। कलक्टर ने कहा कि 4 दिवस में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग से घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं की एएनसी चैकअप करेंगी तथा शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण करेगी।
4 टैंकरों से होगा पेयजल परिवहन
सरपंच अनिता देवी के साथ ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत में पेयजल समस्या है। इस संबंध में कलक्टर ने अधिशासी अभियंता दिनेश नागौरी को 3 की जगह अब 4 टैंकरों से पेयजल परिवहन नियमित करें।
विद्युत समस्या का हो समाधान
ग्रामीणों ने बिजली के अधिक बिल आने, बिना कनेक्षन के बिल आने के साथ ही पण्डित दीनदयाल उपाध्याय योजना में जिन ढाणियों की विद्युतीकृत किया उनके तार पोल से जमीन पर गिर गए है। इस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता को तीन दिन तक समस्या समाधान के निर्देश दिए। कलक्टर ने सभी ग्रामीणों से कहा कि वे अपनी बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलावें।
कृषि अनुदान का 5 दिवस में भुगतान
ग्रामीणों ने बताया कि पटवारी का पद रिक्त होने से पैमाइश व अन्य कार्य के लिए समस्या आती है। वहीं कृषि अनुदान का भी भुगतान नहीं मिला है। इस पर कलक्टर ने भू-अतिलेख निरीक्षक को 5 दिवस में भुगतान करवाने को कहा।
ग्राम पंचायत की बैठक हो प्रभावी
चौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत की बैठक में अधिकारी उपस्थित नहीं होते। इस पर कलक्टर ने सरपंच को कहा कि प्रतिमाह 5 व 20 तारीख को पंचायत की बैठक प्रभावी ढंग से करावें। साथ ही वार्ड पंचों एवं ग्रामीणों को इसमें अधिक संख्या में उपस्थित होने की बता कही वहीं सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देष दिश कि वे आगामी 20 तारीख को होने वाली पंचायत की बैठक में उपस्थित रहेंगे।
Published on:
18 Mar 2018, 11:49 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.