जैसलमेर

JAISALMER NEWS- राजस्थान के बॉर्डर पर भीषण आग से हुआ इतना बडा नुकसान

आग से फैली दहशत, बाड़े में बंधे बछड़े की मौत
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 May 2018, 6:41 PM IST
Jaisalmer patrika
patrika news

रामगढ़(जैसलमेर). रामगढ़ में मुख्य बाजार के पीछे उगी अवांछित झाडिय़ों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चिंगारियां सामने स्थित एक घर में बाड़े में रखे चारे में जा गिरी, जिससे चारे ने भी आग पकड़ ली। चारे में लगी आग को वहां मौजूद ग्रामीणों ने काबू पा लिया, लेकिन झाडिय़ों में लगी आग इतनी भीषण थी कि ग्रामीणा काबू नहीं कर पाए। आग लगने की घटना की सूचना पुलिस थाने में दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और बिजलीघर की दमकल को मौके पर बुलाया। मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उस आग से उठी चिंगारी हवा के साथ पास ही स्थित चांदाराम प्रजापत के घर के पास बने बाड़े तक पहुंच गई और बाड़े में बने छप्पर में आग लग गई। आस पास के लोगों वहां पहुंच कर आग पर काबू पाया, तब तक बाड़े में बंधे बछड़े की झुलसने से मौत हो गई।

Published on: