जैसलमेर

JAISALMER NEWS- शौर्य शक्ति दिवस पर कुछ ऐसा करने के लिए भाजपा नेताओं ने की यह बैठक

शौर्य शक्ति दिवस को लेकर तैयारियां तेज

2 min read
Jaisalmer patrika
patrika news

पोकरण(जैसलमेर). 11 व 13 मई 1998 को पोकरण में हुए परमाणु परीक्षण के 20 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री के निर्देश पर युवा शौर्य शक्ति दिवस मनाया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। गुरुवार को भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़, शिवराज विश्रोई, महामंत्री मनोज बाठड़, मंत्री खेताराम प्रजापत, जोधपुर जिला प्रभारी आईदानसिंह भाटी व जैसलमेर जिलाध्यक्ष मनोहरसिंह दामोदरा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से परमाणु परीक्षण की याद में गत दिनों युवा शौर्य शक्ति दिवस मनाने के निर्देश दिए गए थे। जिसके अंतर्गत प्रदेशभर में पोकरण की रज का पूजन कर युवाओं के तिलक लगाए जाएंगे। इसी को लेकर चार मई शुक्रवार को दोपहर 12 बजे पोकरण में विधायक आवास के पास युवाओं का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, क्षेत्रीय विधायक शैतानसिंह राठौड़, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी सहित जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में प्रदेशभर के विधानसभा मुख्यालयों पर नियुक्त किए गए संयोजक व सहसंयोजक सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता भाग लेंगे। चार मई को पोकरण में आयोजित युवा सम्मेलन में प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं को पोकरण की मिट्टी से तिलक कर उन्हें पोकरण की रज से भरे कलश सुपुर्द किए जाएंगे। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में 10 से 13 मई तक उस रज का पूजन कर कार्यक्रम आयोजित करेंगे। (का.सं.)
रामदेवरा. पोकरण में शुक्रवार को आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन को लेकर भाजयुमो पदाधिकारियों ने गांव में बैठक लेकर ग्रामीणों से सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़, शिवराज विश्रोई, महामंत्री मनोज बाठड़, मंत्री खेताराम प्रजापत, जोधपुर जिला प्रभारी आईदानसिंह भाटी व जैसलमेर जिलाध्यक्ष मनोहरसिंह दामोदरा ने ग्रामीणों की बैठक लेकर शुक्रवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। (नि.सं.)
लाठी. भाजयुमो की ओर से शुक्रवार को पोकरण में आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन को लेकर पदाधिकारियों ने गांवों का दौरा किया। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज विश्रोई ने धोलिया, खेतोलाई आदि गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से जनसंपर्क कर शुक्रवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी तथा अधिकाधिक संख्या में लोगों से भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजयुमो जिला मंत्री श्रवण पूनिया, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री शैतानराम पूनिया, महिपाल विश्रोई, सहीराम पेमाणी, मालाराम, बांकाराम, राधेश्याम पेमाणी, सुनील जाणी, विनोद जाणी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Updated on:
04 May 2018 08:09 pm
Published on:
04 May 2018 09:22 pm