जैसलमेर

केबल बिछाने के लिए खोदे गड्डे में गिरा बेजुबान…नहीं आया कोई संभालने

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Nov 01, 2018
rajasthan news
केबल बिछाने के लिए खोदे गड्डे में गिरा बेजुबान...नहीं आया कोई संभालने

जैसलमेर/मोहनगढ़. क्षेत्र में कभी पानी की पाईप लाईन बिछाने को लेकर जमीन को खोदा जा रहा है। तो कभी केबल बिछाने को लेकर जमीन को खोदा जा रहा है। तो कई बार सड़क निर्माण के लिए भी जमीन को खोदा जा रहा है। मगर समय पर इन गड्ढों को वापिस नहीं भरने के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। कभी वाहन इसमें गिर रहे है तो कभी पशु इन गड्ढों में गिरकर काल का ग्रास बन रहे हैं। मोहनगढ़ के सीएडी कॉलोनी चौराहे से जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर जाने वाली मुख्य सड़क किनारे खुदे गड्ढे में मंगलवार की रात्रि को एक राज्य पशु ऊंट गिर गया।

बुधवार की सुबह ग्रामीणों को उसकी जानकारी मिली तो जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया। मगर पीछे की टांग चौटिल होने कारण ऊंट उठ नहीं पाया। ऊंट दिन उठने के प्रयास करता रहा। इसी प्रयास में सड़क किनारे बने दूसरे गड्ढे में गिर गया। अब इसकी सार संभाल करने वाला नहीं है। राज्य पशु होने के नाते ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को भी सूचना दी गई। नगर वन विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया। राज्य सरकार द्वारा रेगिस्तान के जहाज ऊंट को राज्य पशु का दर्जा तो दे दिया। मगर राज्य पशु ऊंट के संरक्षण के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई है। जिसके चलते मोहनगढ़ क्षेत्र में राज्य पशु ऊंट काल का ग्रास बन रहे हैं।

Updated on:
01 Nov 2018 10:08 am
Published on:
01 Nov 2018 10:08 am