जैसलमेर

Jaisalmer News-दो बच्चों के साथ इस करतूत पर पिता के साथ इनकों भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो बाल श्रमिकों को करवाया मुक्त- दुकानदार व पिता के विरुद्ध मामला दर्ज

less than 1 minute read
Jaisalmer patrika
patrika news


जैसलमेर. पोकरण क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने कार्रवाई कर दो बाल श्रमिकों को मुक्त करवा एक दुकानदार व एक बाल श्रमिक के पिता को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोपहर दो बजे उपनिरीक्षक पदमाराम ने गश्त के दौरान जयनारायण व्यास सर्किल से कुछ दूर पर एक चाय, नमकीन, मिठाई की होटल पर दबिश देकर 14 वर्षीय एक बाल श्रमिक को संरक्षण में लिया, वहीं दुकानदार योगेश को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थानाधिकारी माणकराम विश्रोई ने शाम पांच बजे गश्त के दौरान नगरपालिका के सामने चल रहे खुदाई कार्य करते 17 वर्षीय बाल श्रमिक को संरक्षण में लिया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपने पिता के साथ मजदूरी कर रहा है। इस पर पुलिस ने उसके पिता मध्यप्रदेश गुना जिला के कंसल निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों बाल श्रमिकों को जिला बाल संरक्षण समिति को सुपुर्द किया तथा बाल संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Published on:
15 Jan 2018 07:17 pm