3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

jaisalmer: घण्टियाली माता मंदिर के सामने दुकानों में चोरी, सीसीटीवी में कैद चोर

घण्टियाली माता मंदिर के सामने आधी रात दो दुकानों में चोरी की वारदात सामने आई, बाइक सवार दो युवकों ने दुकानों को निशाना बनाया। बदमाश दुकानों से सामान चोरी करने के बाद बाहर रखे फ्रिज का दरवाजा तोड़कर कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी ले गए। मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों संदिग्धों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं, फुटेज के आधार पर जांच जारी है।
2 min read
Google source verification
jaisalmer ramgarh

घण्टियाली माता मंदिर के सामने स्थित दुकानें

रामगढ़. सीमावर्ती क्षेत्र में घण्टियाली माता मंदिर के सामने आधी रात दो दुकानों में चोरी की वारदात सामने आई। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो युवकों ने पहले दुकानों के आसपास घूमकर मौका देखा और फिर दोनों दुकानों को निशाना बनाया। चोरी के बाद बदमाश दुकानों के बाहर रखे फ्रिज का दरवाजा तोड़कर उसमें रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी ले गए। दुकानदार महेन्द्रसिंह और शैतानसिंह ने बताया कि रात के समय बाइक पर दो युवक पहुंचे थे। दोनों ने आसपास घूमकर स्थिति का जायजा लिया और इसके बाद दुकानों में चोरी की। वारदात के दौरान मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों संदिग्धों की गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं। फुटेज में बाइक पर आए दो युवक दिखाई दे रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज पुलिस के लिए अहम सुराग

चोरी की जानकारी मिलने पर दुकानदारों ने तनोट पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस के पास संदिग्धों की पहचान और बाइक के आधार पर जांच आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण सुराग है। दुकानदारों के अनुसार बदमाशों ने दुकानों के अंदर सामान खंगालने के साथ बाहर रखे फ्रिज को भी निशाना बनाया। फ्रिज का दरवाजा तोड़कर उसमें रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें चोरी कर ली गईं।

पुलिस की पकड़ सेदूर आरोपी

वारदात को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन दोनों संदिग्ध अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में हुई चोरी की इस घटना ने रात के समय सुरक्षा और गश्त को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। दुकानदारों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्र में रात के समय निगरानी और गश्त को और प्रभावी बनाने की जरूरत है। स्थानीय दुकानदारों ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।


यमुनाजी के 108 लोटीजी का मनोरथ आज

जैसलमेर @ पत्रिका. जैसलमेर- बाड़मेर रोड स्थित हरिराय जी की चतुर्थ बैठक चरण चौकी गोविन्दसर परिसर में रविवार शाम यमुनाजी के 108 लोटीजी का मनोरथ होगा। जैसलमेर वैष्णव सेवा समिति के कमलकिशोर आचार्य ने बताया कि इस अवसर पर यमुनाष्टक पाठ, संकीर्तन और भक्ति संगीत होगा। यमुनाजी की आरती के बाद महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।